डीग। खेत के कुएं से मोटर निकालने गए एक पिता और बेटे की कीचड़ में फंसने से मौत हो गई। यह हादसा गुरुवार सुबह डीग के कामां गेट क्षेत्र में बरई रोड स्थित एक खेत में हुआ। कीचड़ में पहले पिता फंसे, जिन्हें बचाने की कोशिश में बेटा भी जान गंवा बैठा। दोनों को ढाई घंटे के रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद बाहर निकाला जा सका, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।
डीग निवासी धर्मसिंह (55) और उनका बेटा बंटी (23) सुबह हुकम सैनी के खेत में पहुंचे थे। उन्हें कुएं की मोटर निकालने के लिए बुलाया गया था। दोनों रस्सी के सहारे कुएं में उतरे, लेकिन नीचे गहराई तक कीचड़ भरा हुआ था। इसी दौरान धर्मसिंह फिसलकर कीचड़ में फंस गए। उन्हें बचाने के लिए बेटा बंटी आगे बढ़ा, लेकिन वह खुद भी कीचड़ में धंस गया। शोर सुनकर खेत मालिक और आस-पास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। तुरंत पुलिस और डॉक्टरों की टीम को सूचना दी गई। ग्रामीणों ने रस्सी और औजारों की मदद से दोनों को बाहर निकालने की कोशिश शुरू की। धर्मसिंह की शर्ट एक हुक में फंसी, जिससे उन्हें बाद में बाहर निकाला गया। डॉक्टरों ने उन्हें अस्पताल में मृत घोषित कर दिया। बंटी केवल अंडरवियर में था, जिससे रेस्क्यू करना मुश्किल हो गया। पुलिस, नगर परिषद की टीम और जेसीबी मशीन की मदद से ढाई घंटे की मशक्कत के बाद उसे बाहर निकाला गया। उसे डीग अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। धर्मसिंह और बंटी दोनों दिहाड़ी मजदूर थे। बंटी दो भाइयों में छोटा था और पिता के साथ मिलकर मजदूरी करता था।
You may also like
मुर्शिदाबाद में पिकअप वैन के चेसिस में छिपाकर ले जाया जा रहा था 81 किलो गांजा, एक गिरफ्तार
Skin Care Tips: कोहनियों का कालापन दूर करने के आसान घरेलू उपाय, एक बार आजमाएं
Gold-Silver Price Crash: अब तक की सबसे बड़ी गिरावट? चेक करें ताज़ा रेट
Bangladesh Election 2025 : भारत ने बांग्लादेश को दी नसीहत ,निष्पक्ष चुनाव कराएं, आरोपों से बचें
10वीं का रिजल्ट आते ही परिवार में पसरा मातम! छात्रा ने दुपट्टे से कमरे में लगाई फांसी, परिवार के बयान से उलझी मौत की गुत्थी