मुंबई। भारतीय जनता पार्टी धारावी विधानसभा क्षेत्र के वार्ड क्र. 189 में महिला पत्रकार एवं सामाजिक कार्यकर्ता कांचन जांबोटी-नाईक को भाजपा महिला मोर्चा का वार्ड अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति 23 अगस्त को माटुंगा लेबर कैंप स्थित आर्य जिम में आयोजित पदग्रहण समारोह में की गई।
इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष निरज उभारे, जिला महामंत्री श्रीनिवास शुक्ला, विलास आंबेकर, महाराष्ट्र कार्यकारिणी सदस्य गोवर्धन चौहान, वार्ड अध्यक्ष रवि पिहाल समेत अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद थे। उनकी नियुक्ति पर उन्हें बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।
कांचन जांबोटी कई सामाजिक संस्थाओं से जुडी हुई हैं और धारावी क्षेत्र की जनता के बीच रहकर वे हमेशा सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेती हैं। इसलिए माना जा रहा है कि आगामी बीएमसी चुनाव में धारावी में भाजपा को और मजबूती मिलेगी।
You may also like
कप्तान नितीश राणा की ऑलराउंड चमक से वेस्ट दिल्ली लायंस ने जीता डीपीएल 2025 खिताब
हनुमान` जी के अलावा ये 7 लोग भी हैं अमर आज भी धरती पर है इनका अस्तित्व एक तो है दैत्यों का राजा
अजमेर के फेमस 'सेवन वंडर्स' पर संकट, सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद 17 सितंबर तक हटाने की डेडलाइन
Rajasthan Vidhan Sabha: आज से शुरू हुआ मानसून सत्र, सदन में गूंजेंगे धर्मांतरण और कानून व्यवस्था से जुड़े मुद्दे
टीवी की चमकती सितारा प्रिया मराठे का निधन: उषा नाडकर्णी का भावुक बयान