Next Story
Newszop

राजस्थान में तूफानी बारिश ने मचाई तबाही! उड़ गए टीन-टप्पर गिरी दीवारें और होर्डिंग्स, शहर में भारी नुकसान

Send Push

नौतपा के चौथे दिन बुधवार को कोटा और बूंदी-बारां जिलों में आसमान में बादलों की आवाजाही रही। बीच-बीच में धूप भी निकली। ऐसे में सुबह से ही गर्मी ने लोगों के पसीने छुड़ा दिए।कोटा ग्रामीण के रामगंजमंडी और झालावाड़ जिले में तेज हवा और बारिश से टीन की छतें उड़ गईं। कई पेड़ और पोल गिर गए, होर्डिंग्स उड़ गए। कोटा में बुधवार को अधिकतम तापमान 42.7 डिग्री, जबकि न्यूनतम तापमान 32.5 डिग्री दर्ज किया गया। सुबह 58 फीसदी आर्द्रता रहने से उमस काफी रही। शाम को आर्द्रता 28 फीसदी रही।

झालावाड़ जिले और कोटा ग्रामीण के रामगंजमंडी में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चली। इसके साथ ही बारिश भी हुई। हवा इतनी तेज थी कि नेशनल हाईवे पर लगा इंडिकेटर कार पर गिर गया। इससे कार का आगे का कांच टूट गया और कार क्षतिग्रस्त हो गई। गनीमत रही कि कार में सवार लोगों को चोट नहीं आई। इसके अलावा मकानों की टीन की छतें उड़ गईं। उंडवा रोड पर टोल टैक्स के फ्लेक्स फट गए। रामगंजमंडी में पेड़ व बिजली के खंभे गिर गए। उधर, बूंदी जिले में दिनभर उमस व गर्मी ने लोगों को परेशान किया। सुबह से ही लोगों को पसीने से तरबतर कर दिया। बाद में तीखी धूप निकल आई।

कूलर-पंखों की हवा बेअसर रही। शाम को आसमान में बादल छा गए, लेकिन गर्मी कम नहीं हुई। बुधवार को अधिकतम तापमान 43 व न्यूनतम 32 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसी तरह बारां जिले में भी दिनभर उमस रही। सुबह से ही हल्के बादलों की ओट से आ रही तीखी धूप ने लोगों के पसीने छुड़ा दिए। इस बीच शहर में घंटों बिजली गुल रहने से परेशानी और बढ़ गई। आधे से ज्यादा शहर में छह घंटे बिजली गुल रही। बाद में तीखी धूप निकल आई। उमस के कारण कूलर-पंखों की हवा बेअसर रही। शाम को आसमान में बादल छा गए। अधिकतम तापमान 43 और न्यूनतम 30 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Loving Newspoint? Download the app now