उदयपुर से ट्रेन से यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने गर्मी की छुट्टियों में यात्रियों की संख्या में वृद्धि के कारण ट्रेनों में अस्थायी रूप से अतिरिक्त कोच जोड़ने की घोषणा की है। इससे यात्रियों को सीटों की उपलब्धता में राहत मिलेगी। उदयपुर में इस दौरान पर्यटकों से लेकर आम लोगों तक की ट्रेनों से यात्रा करने वालों की संख्या अधिक होती है। इसको लेकर रेलवे ने जून और जुलाई तक अतिरिक्त कोच जोड़ने की घोषणा की है।
जानिए किस ट्रेन में कितने कोच जोड़े गए हैं
दिल्ली सराय-उदयपुर सिटी रेल सेवा
गाड़ी संख्या 20473/20474, दिल्ली सराय-उदयपुर सिटी-दिल्ली सराय रेल सेवा: यात्रियों की मांग को देखते हुए अतिरिक्त 01 सेकंड एसी और 02 थर्ड एसी कोच जोड़े जाएंगे। दिल्ली सराय से: 1 से 30 जून उदयपुर सिटी से: 2 जून से 1 जुलाई इससे दिल्ली जाने वाले एसी यात्रियों को आरामदायक यात्रा और अधिक सीट की सुविधा मिलेगी।
उदयपुर सिटी-जयपुर रेल सेवा: इसमें चेयरकार व जनरल कोच बढ़ाए गए हैं। गाड़ी संख्या 12991/12992, उदयपुर सिटी-जयपुर-उदयपुर सिटी रेल सेवा में जून माह में 02 द्वितीय चेयरकार व 01 जनरल श्रेणी कोच की अस्थाई बढ़ोतरी की जा रही है। 1 से 30 जून तक। जयपुर की ओर जाने वाले दैनिक यात्रियों, कामकाजी पेशेवरों व विद्यार्थियों को अधिक सीटें मिलेंगी।
उदयपुर सिटी-आसारवा रेल सेवा
गाड़ी संख्या 20987/20988, उदयपुर सिटी-आसारवा-उदयपुर सिटी रेल सेवा में 01 जनरल श्रेणी कोच जोड़ा जाएगा। उदयपुर सिटी से: 1 से 30 जून तक। आसारवा से: 2 जून से 1 जुलाई तक। यह बढ़ोतरी की जाएगी। इसमें गुजरात जाने वाले यात्रियों को अतिरिक्त सुविधा मिलेगी।
You may also like
Earning opportunity in stock market today:वैशाली पारेख ने इन 3 स्टॉक्स में 'खरीदने' की दी सलाह!
एमीवे बंटाई को मिली जान से मारने की धमकी, आरोपी गिरफ्तार
राजस्थान में AGFT की बड़ी कार्रवाई! AK-47 और जिंदा कारतूस के साथ कुख्यात तस्कर गिरफ्तार, क्या किसी बड़े हमले की थी प्लानिंग
इंतजार खत्म! कुलदीप यादव ने रचाई सगाई, बचपन की दोस्त वंशिका बनीं हमसफर
बड़ा अपडेट! UPSC CSE प्रीलिम्स 2024 का रिजल्ट जल्द होगा जारी, जानें कैसे करें चेक और कोर्ट केस का क्या है असर