सीकर रोड पर आज सुबह एक टेंपो ट्रैक, कार और बाइक की भिड़ंत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि टेंपो ट्रैक रेलिंग तोड़कर दूर जा गिरा। हादसे में बाइक सवार और टेंपो ट्रैक चालक घायल हो गए। सूचना मिलने पर दुर्घटना थाना पश्चिम पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका उपचार चल रहा है।
एएसआई रघुनंदन शर्मा ने बताया कि हादसा आज सुबह 7 बजे हुआ। हादसा भवानी निकेतन कॉलेज के सामने हुआ। एक कार सीकर की तरफ जा रही थी। चौमूं से जयपुर की तरफ एक टेंपो ट्रैक आ रहा था। तभी तेज रफ्तार में दोनों वाहनों की आमने-सामने टक्कर हो गई।
इस दौरान कार के पीछे एक बाइक भी जा रही थी। संतुलन बिगड़ने से वह भी कार से टकरा गई। इस तरह तीन वाहन आपस में टकरा गए। पुलिस ने बताया कि हादसे में दो लोग घायल हुए हैं। उन्हें अस्पताल ले जाया गया। क्षतिग्रस्त वाहनों को जब्त कर लिया गया है। पुलिस हादसे की जांच कर रही है।
You may also like
संयुक्त राष्ट्र ने मेजर जनरल डिओदातो अबागनारा को 'युनिफिल' का नया प्रमुख नियुक्त किया
बेंगलुरु हादसे पर विराट कोहली बोले- मैं टूट गया हूं, मेरे पास कहने को शब्द नहीं हैं...
क्या है 'ऐ जिंदगी' फिल्म की खासियत? जानें इसकी नई उपलब्धियों के बारे में!
अनुष्का शर्मा ने बेंगलुरु में भगदड़ पर जताया दुख, विराट कोहली की जीत का जश्न भी मनाया!
अखिल अक्किनेनी और ज़ैनब रावजी की शादी: जानें उम्र का अंतर और अन्य जानकारी