ग्रहों की स्थिति- मेष राशि में बुध। वृषभ राशि में सूर्य। मिथुन राशि में बृहस्पति। कर्क राशि में मंगल। कन्या राशि में केतु। मकर राशि में चंद्रमा। शुक्र, शनि, राहु मीन राशि में गोचर कर रहे हैं।
मेष- व्यापार में सफलता मिलेगी। कुछ अधिकारियों से आशीर्वाद मिलेगा। स्वास्थ्य में सुधार होगा। प्रेम, संतान की स्थिति बहुत अच्छी है। व्यापार बहुत अच्छा है। लाल वस्तु अपने पास रखें।
वृष- भाग्य साथ देगा। दैनिक रोजगार में तरक्की मिलेगी। काम में आ रही रुकावटें खत्म होंगी। यात्रा की संभावना बनेगी। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार अच्छा रहेगा। शनिदेव की पूजा करते रहें।
मिथुन- सावधान रहें। कोई जोखिम न लें। स्वास्थ्य प्रभावित दिख रहा है। चोट लग सकती है। प्रेम, संतान ठीक है, व्यापार अच्छा है। नीली वस्तु अपने पास रखना शुभ रहेगा।
कर्क- स्वास्थ्य में सुधार होगा। जीवनसाथी का सानिध्य मिलेगा। प्रेमी युगल मिलेंगे। नौकरी की स्थिति शुभ रहेगी। रंग-बिरंगे दिन बिताएंगे, आनंदमय जीवन जिएंगे। शुभ समय है। नीली वस्तु का दान करें।
सिंह- शत्रु उपद्रव संभव है। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। प्रेम, संतान और प्रेम की स्थिति काफी अच्छी है। व्यापार भी अच्छा है लेकिन अशांति बनी रहेगी। नीली वस्तु का दान करें।
कन्या- पढ़ने-लिखने में समय लगाएं। प्रेम में झगड़े के संकेत हैं। बच्चों के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। मानसिक स्वास्थ्य थोड़ा गड़बड़ रहेगा। व्यापार अच्छा है। हरी वस्तु पास रखें।
तुला- घरेलू झगड़ों से बचें। माता के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। स्वास्थ्य अच्छा चल रहा है। प्रेम, संतान भी अच्छी है, व्यापार भी अच्छा है। शनिदेव की आराधना करते रहें।
वृश्चिक- पराक्रम रंग लाएगा। रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। व्यापारिक स्थिति मजबूत होगी। अपनों का साथ मिलेगा। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार अच्छा है। पीली वस्तु पास रखें।
धनु- धन हानि के संकेत हैं। निवेश पर रोक रहेगी हालांकि धन आएगा। प्रेम, संतान थोड़ा मध्यम है, व्यापार अच्छा है। लाल वस्तु अपने पास रखें
मकर- सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह होगा। आप आकर्षण का केंद्र बने रहेंगे। समाज में आपकी सराहना होगी। स्वास्थ्य में सुधार होगा। प्रेम और संतान का साथ मिलेगा। व्यापार अच्छा है। काली जी की पूजा करते रहें।
कुंभ- मन चिंतित रहेगा। अज्ञात भय सताएगा। अनावश्यक चिंता बनी रहेगी। सिर दर्द, आंख में दर्द संभव है। प्रेम और संतान का साथ अच्छा है। व्यापार अच्छा है। हरे रंग की वस्तु अपने पास रखें।
मीन- आय के नए स्रोत बनेंगे। पुराने स्रोतों से भी धन आएगा। शुभ समाचार मिलेगा। स्वास्थ्य अच्छा है। प्रेम और संतान का साथ अच्छा है। व्यापार अच्छा है। नीली वस्तुओं का दान करना शुभ रहेगा।
You may also like
रामगढ़वा में भारी मात्रा में नशीली दवाएं बरामद
Government-Congress confrontation :लऑल पार्टी प्रतिनिधिमंड के चयन पर सरकार-कांग्रेस में बढ़ा टकराव
बेतिया में निकाली गई तिरंगा यात्रा, शामिल हुए भाजपा सांसद संजय जायसवाल
साप्ताहिक राशिफल 19 मई से 25 मई 2025 तक
जी सिने अवॉर्ड्स 2025: सितारों की चमक और शानदार परफॉर्मेंस से भरा समारोह