Next Story
Newszop

बीजेपी संगठन विस्तार! नई जिला कार्यकारिणी में तीन महामंत्री, आठ उपाध्यक्ष और आठ मंत्री शामिल, पदाधिकारियों का हुआ स्वागत

Send Push

भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष चंद्रवीर सिंह चौहान ने प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ की सहमति से जिला कार्यकारिणी की घोषणा की है। इसमें तीन जिला महासचिव, आठ जिला उपाध्यक्ष, आठ जिला मंत्री बनाये गये हैं। कई अन्य नेताओं को भी संगठन में जगह मिली है।

भाजपा जिलाध्यक्ष चंद्रवीर सिंह चौहान ने बताया कि प्रभु बाडोलिया, विष्णु शर्मा, संतकुमार जैन को जिला महासचिव, शैलेन्द्र चौधरी, रामचन्द्र गुर्जर, राजेंद्र सिंह राणावत, रमाकांत शर्मा, राजेंद्र सैनी उर्फ बब्लू टैंकर, ममता जाट, प्रधान काबरा, राजेश शर्मा जिला उपाध्यक्ष, बीना छामुनिया, तरूण टिक्कीवाल, शीला मीना, राधेश्याम चावला, रामकिशन गुर्जर, हरिराम यादव, शकुंतला वर्मा, नीलिमा को बनाया गया है। आमेरा को जिला मंत्री, महेंद्र सिरोठा कोषाध्यक्ष, मोनिका जैन सह कोषाध्यक्ष, रतिराम पहाड़िया, योगेंद्र सिंह नाथावत, जूली शर्मा, विजय मालवानी, शिव सिंह मीना प्रवक्ता, ओमप्रकाश पांडे कार्यालय मंत्री, शंभू शर्मा सह कार्यालय मंत्री, कमलेश यादव मीडिया प्रभारी, हेमंत सैनी सह मीडिया प्रभारी, गणेश सैनी सोशल मीडिया प्रभारी, बलवंत मराठा सह सोशल मीडिया प्रभारी, लोकेश गुप्ता आईटी सेल संयोजक, आरव सिसोदिया आईटी सेल संयोजक बनाए गए हैं।

विधानसभा प्रभारी भी बनाए गए:
जिलाध्यक्ष चंद्रवीर सिंह चौहान ने प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ की सहमति से विधानसभा प्रभारियों की घोषणा की है। भाजपा जिला अध्यक्ष चंद्रवीर सिंह चौहान ने बताया कि शैलेंद्र चौधरी को टोंक विधानसभा प्रभारी, संतकुमार जैन को निवाई पीपलू प्रभारी, प्रभु बडोलिया को टोडा मालपुरा प्रभारी तथा विष्णु शर्मा को देवली उनियारा प्रभारी बनाया गया है।

Loving Newspoint? Download the app now