-मां गंगा में स्नान कर मांगी सुख-समृद्धि की कामनाहरिद्वार, 8 मई (हि.स.)। हरकी पैड़ी पर गुरुवार को श्री विश्वनाथ जगदीश शीला डोली गंगा स्नान के लिए पहुंची। वैदिक मंत्रोच्चार और विधि-विधान के साथ मां गंगा में डोली स्नान कराया गया और पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि, सामाजिक समरसता और विश्व कल्याण की कामना की गई।इस अवसर पर पूर्व काबीना मंत्री मंत्री प्रसाद नैथानी, महामंडलेश्वर ललित नंद गिरी महाराज और अनेक ब्राह्मणों ने मिलकर धार्मिक अनुष्ठान संपन्न कराया। उन्होंने कहा कि यह धर्मयात्रा 31 दिनों तक पूरे उत्तराखंड में भ्रमण करेगी और समाज में धार्मिक मूल्यों की पुनर्स्थापना, सर्व धर्म समभाव, पर्यावरण संरक्षण, सनातन धर्म के उत्थान और प्राचीन धरोहरों के संरक्षण का संदेश देगी।काबिना मंत्री, मंत्री प्रसाद नैथानी ने बताया कि यह यात्रा विगत कई वर्षों से चल रही है। इसका मूल उद्देश्य धर्म की स्थापना और पर्यावरण की रक्षा करना है। इस यात्रा में रमेश शर्मा, अंकुर पालीवाल, संजय वर्मा, मनोज झा आदि रहे।
—————
हिन्दुस्थान समाचार / डॉ.रजनीकांत शुक्ला
The post appeared first on .