नोएडा में रहने वाली एक महिला ने एक व्यक्ति पर उसके पति के इलाज के बहाने मजार में संबंध बनाने का दबाव डालने का आरोप लगाया है। महिला ने इस मामले सेक्टर-39 थाने में शिकायत दी है। पुलिस ने पीड़ित महिला की शिकायत पर जांच के बाद कार्रवाई करने की बात कही
नोएडा में रहने वाली एक महिला ने एक व्यक्ति पर उसके पति के इलाज के बहाने मजार में संबंध बनाने का दबाव डालने का आरोप लगाया है। महिला ने इस मामले सेक्टर-39 थाने में शिकायत दी है। पुलिस ने पीड़ित महिला की शिकायत पर जांच के बाद कार्रवाई करने की बात कही है।
मूलरूप से पश्चिम बंगाल की रहने वाली महिला वर्तमान में नोएडा के एक गांव में किराये पर रहती है। महिला के पति की दिमागी हालत ठीक नहीं है। काफी इलाज कराने के बाद भी उसकी हालत में सुधार नहीं हुआ। एक व्यक्ति ने महिला को बताया कि सेक्टर-97 स्थित मजार पर शब्बीर नाम के पीर है। वह झाड़ फूंककर सबकुछ ठीक कर देता है।
महिला का आरोप है कि वह शब्बीर के पास मजार में गई और उसे अपने पति की समस्या के बारे में बताया। उसने वहां महिला पर संबंध बनाने का दबाव बनाया और इसके लिए कई तरीके के प्रलोभन दिए। महिला ने इसका विरोध करते हुए शोर मचाकर और लोगों को भी मौके पर बुला लिया।इस दौरान बनाए गए एक वीडियो में महिला अपनी आपबीती बता रही है, जिसमें वह व्यक्ति भी दिख रहा है, जिस पर आरोप लगाया गया है। महिला के साथ उसकी बेटी भी गई थी। सेक्टर-39 थाना पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर कार्रवाई करने की बात कह रही है।
वहीं, एक अन्य मामले में नोएडा सेक्टर-20 थाने की पुलिस ने महिला और उसके परिवार को धमकी भरा ई-मेल भेजकर परेशान करने वाले आरोपी को शुक्रवार को गाजियाबाद के नीति खंड से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान 50 वर्षीय साउद अजफर आजमी के रूप में हुई। उस पर शिकायतकर्ता के साथ गाली-गलौज करने, अभद्रता करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप है। आरोपी के पास से एक लैपटॉप और एप्पल फोन बरामद हुआ है।
You may also like
नई दिल्ली: मानसून सत्र से पहले सरकार ने बुलाई सर्वदलीय बैठक आज, विपक्ष से मांगा सहयोग
वाराणसी : केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने किया 'संडे ऑन साइकिल' रैली का नेतृत्व
डब्ल्यूसीएल में भारत और पाकिस्तान का मैच रद्द, शिखर धवन बोले- 'देश से बढ़कर कुछ नहीं'
क्या है प्लेट टेक्टोनिक्स? जानें पृथ्वी की गहराइयों का रहस्य!
जगन मोहन के खास,YSRCP MP मिथुन रेड्डी 3200 करोड़ के शराब घोटाले में गिरफ्तार, गरमाई आंध्र प्रदेश की सियासत