चंबा. हिमाचल प्रदेश में एक और हत्या की घटना हुई है। यहां एक महिला ने अपने पति के साथ मिलकर अपनी बहन के पति की हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी पति फरार हो गया है, जबकि महिला को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले की जांच के लिए एसपी चंबा अभिषेक यादव ने मौके का दौरा किया है। यह मामला जमीन विवाद से संबंधित है।
जानकारी के अनुसार, चंबा के चुराह क्षेत्र के भरनोटी गांव में यह हत्या हुई। चिकन डिनर से पहले साली और उसके पति ने यह वारदात की। मृतक की पत्नी रतो की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है। रतो ने बताया कि सोमवार को दोपहर ढाई बजे उसकी बड़ी बहन झांझो अपने पति राज कुमार के साथ उनके घर आई थी। रतो के पति पुन्नू राम ने बहन और जीजा के लिए चिकन मंगवाया था। शाम 6 बजे, जब रतो रसोई में खाना बना रही थी, तब उसकी बहन और जीजा घर के पास की जमीन पर गए और वहां विवाद हुआ।
राज कुमार ने बेलचा उठाकर पुन्नू राम के सिर पर वार किया और फिर भाग गए। रतो देवी अपने पति को बचाने के लिए दौड़ी, लेकिन गांव के लोग मौके पर पहुंचे तब तक पुन्नू राम की मौत हो चुकी थी। फिलहाल, महिला को जंगल से गिरफ्तार कर लिया गया है और आरोपी पति की तलाश जारी है। एसपी चंबा अभिषेक यादव ने महिला से बातचीत की और जांच के आदेश दिए हैं।
You may also like
ट्रंप का बड़ा ऐलान: अमेरिका में स्टील पर 50% टैरिफ लागू होगा 4 जून से, चीन पर भी लगाया आरोप
राजस्थान में बदमाशों के हौसले बुलंद! दुकान में घुसकर गल्ले से उड़ाई नकदी, CCTV में कैद हुई पूरी वारदात
राजस्थान की महिलाओं के लिए खुशखबर! सीएम भजनलाल शर्मा 31 मई को करेंगे बड़ी घोषणाएं, जानिए क्या-क्या मिल सकती है सौगात
विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- 'हम कभी भी परमाणु ब्लैकमेल के आगे नहीं झुकेंगे'
संविधान बचाओ रैली में डॉ. जोशी का केन्द्र पर तीखा हमला, भाजपा कल में बताया संविधान पर खतरा