दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025: भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने अपने 29 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की है। करोल बाग से दुष्यंत गौतम को टिकट दिया गया है, जबकि अरविंद केजरीवाल के खिलाफ प्रवेश वर्मा को मैदान में उतारा गया है।
मुख्यमंत्री आतिशी के खिलाफ पूर्व सांसद रमेश बिधूड़ी को प्रत्याशी बनाया गया है। इसके अलावा, आप छोड़कर बीजेपी में शामिल हुए कैलाश गहलोत को बिजवासन सीट से टिकट दिया गया है। पार्टी ने दीपक चौधरी को बादली, कुलवंत राणा को रिठाला, मनोज शौकीन को नांगलोई जाट और राजकुमार भाटिया को आदर्श नगर से उम्मीदवार बनाया है।
क्रम संख्या | विधानसभा क्षेत्र का नाम | प्रत्याशी का नाम |
1 | आदर्श नगर | राज कुमार भाटिया |
2 | बादली | दीपक चौधरी |
3 | रिठाला | कुलवंत राणा |
4 | नांगलोई जाट | मनोज शौकीन |
5 | मंगोलपुरी | राजकुमार चौहान |
6 | रोहिणी | विजेंद्र गुप्ता |
7 | शालीमार बाग | रेखा गुप्ता |
8 | माॅडल टाउन | अशोक गोयल |
9 | करोल बाग | दुष्यंत कुमार गौतम |
10 | पटेल नगर | राज कुमार आनंद |
11 | राजौरी गार्डन | मनजिंदर सिंह सिरसा |
12 | जनकपुरी | आशीष सूद |
13 | बिजवासन | कैलाश गहलोत |
14 | नई दिल्ली | प्रवेश सिंह वर्मा |
15 | जंगपुरा | तरविंदर सिंह मारवाह |
16 | मालवीय नगर | सतीश उपाध्याय |
17 | आरके पुरम | अनिल शर्मा |
18 | महरौली | गजेंद्र यादव |
19 | छतरपुर | करतार सिंह तंवर |
20 | अंबेडकर नगर | खुशीराम चुनार |
21 | कालकाजी | रमेश बिधूड़ी |
22 | बदरपुर | नारायण दत्त शर्मा |
23 | पटपड़गंज | रवींद्र सिंह नेगी |
24 | विश्वास नगर | ओमप्रकाश शर्मा |
25 | कृष्णा नगर | अनिल गोयल |
26 | गांधी नगर | अरविंदर सिंह लवली |
27 | सीमापुरी | सुश्री रिंकू |
28 | रोहतास नगर | जितेंद्र महाजन |
29 | घोंडा | अजय महावर |
बीजेपी ने मंगोलपुरी से राजकुमार चौहान, रोहिणी से विजेंद्र गुप्ता और शालीमार बाग से रेखा गुप्ता को प्रत्याशी बनाया है। रेखा गुप्ता को पहली बार चुनावी मैदान में उतारा गया है। इसके अलावा, माॅडल टाउन से अशोक गोयल, पटेल नगर से पूर्व मंत्री राज कुमार आनंद और राजौरी गार्डन से मनजिंदर सिंह सिरसा को टिकट दिया गया है।
पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया के खिलाफ जंगपुरा से तरविंदर सिंह मारवाह को उतारा गया है। विश्वास नगर से ओमप्रकाश शर्मा पर एक बार फिर भरोसा जताया गया है, जबकि घोंडा से अजय महावर को भी मैदान में उतारा गया है। यह सीट बीजेपी की पारंपरिक सीट मानी जाती है। पटपड़गंज विधानसभा से पार्टी ने आप के अवध ओझा के खिलाफ रवींद्र सिंह नेगी को उतारा है।
You may also like
इलाहाबाद हाई कोर्ट ने मोहम्मद ज़ुबैर के ख़िलाफ़ एफ़आईआर रद्द करने से किया इनकार
भारत, अमेरिका, इसराइल, चीन: किसके पास है कौन सा एयर डिफ़ेंस सिस्टम, कौन सा सबसे असरदार?
क्या मधुमक्खियों की कमी से हमारी खाद्य सुरक्षा खतरे में है?
Hanumangarh में युवक की हत्या के मामले में महिला समेत दो गिरफ्तार, फरार आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस
Hanumangarh में युवक की हत्या के मामले में महिला समेत दो गिरफ्तार, फरार आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस