मुंबई। महाराष्ट्र के भायंदर में शुक्रवार को समुद्र के किनारे एक सूटकेस में एक महिला की सिर कटी लाश मिलने की घटना ने पुलिस को जांच में जुटा दिया। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि महिला की हत्या उसके पति ने की थी, जिसके बाद शव को ठिकाने लगाया गया।
पुलिस ने इस मामले में महिला के पति मिंटू सिंह और उसके देवर चुनचुन सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों भाइयों की करतूत का एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें वे लाश को बोरे में भरकर कमरे से बाहर ले जाते हुए दिखाई दे रहे हैं।
शुक्रवार की सुबह लगभग 8 बजे भायंदर के उत्तन क्षेत्र में एक महिला की सिर कटी लाश मिली। शव को एल्फा कंपनी के ट्रैवल सूटकेस में भरकर फेंका गया था। महिला की पहचान उसके हाथ पर बने टैटू से की गई।
जब सूटकेस खोला गया, तो उसमें महिला का शव पाया गया। पुलिस ने बताया कि महिला की उम्र लगभग 25 से 30 वर्ष थी। शव दो हिस्सों में बंटा हुआ था और उसका सिर गायब था।
महिला के हाथ पर त्रिशूल और ॐ का टैटू बना हुआ है। पुलिस यह जानने की कोशिश कर रही है कि क्या यह बैग पानी में बहकर आया है या इसे जानबूझकर यहां फेंका गया है।
पुलिस ने यह भी बताया कि महिला के शव पर लाल रंग की टी-शर्ट और हरे रंग की लैगिंग्स थीं। उत्तन पुलिस महिला के कटे हुए सिर को खोजने का प्रयास कर रही है।
You may also like
इंस्टाग्राम पर दोस्ती…फिर प्यार! काले धागे के मंगलसूत्र से रचाई शादी, शुरू हुआ ब्लैकमेल का खेल तो… ⤙
जम्मू-कश्मीर में लश्कर-ए-तैयबा के तीन आतंकियों के घर ढहाए गए
मुगल बादशाह आखिर क्यों रखते थे अपने हरम में किन्नर, जानिए इसके पीछे की वजह और किसने की इसकी शुरुआत• ⤙
26 अप्रैल से इन राशियों की पुकार सुन ली भोलेनाथ ने अब गरीबी का जीवन से कर देंगे अंत
उत्तर प्रदेश से वापस भेजे जा रहे पाकिस्तानी नागरिक, 27 अप्रैल है अंतिम तिथि