बिहार की राजधानी पटना से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। कथित बॉयफ्रेंड के साथ शारीरिक संबंध बनाने के बाद एक नाबालिग लड़की की मौत हो गई।
लड़की की 10 दिन पहले ही मुलाकात एक लड़के से हुई थी। लड़का भी नाबालिग है। बताया जा रहा है कि लड़के ने अपने दोस्त के कमरे पर ले जाकर लड़की के साथ संबंध बनाए। इस दौरान लड़की को ब्लीडिंग होने लगी। तबीयत बिगड़ने के बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया।
शनिवार को इस मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस सक्रिय हो गई। पुलिस ने लड़की के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। साथ ही लड़के और उसके दोस्त को हिरासत में लिया गया, उनसे पूछताछ जारी है। बताया जा रहा है कि लड़के ने शुक्रवार को लड़की को पटना बुलाया था। फिर अपने दोस्त के घर ले गया।
वहां पर लड़का और लड़की दोनों ने शारीरिक संबंध बनाए। तभी लड़की को बहुत तेज ब्लीडिंग (खून निकलना) होने लगी। इसे देखकर लड़का घबरा गया। वह उसे एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचा। चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। दोनों लड़कों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
घर में पिता के पास जाने का बोलकर निकली थी लड़की
लड़की के दादा ने बताया कि उसने पांचवीं तक पढ़ाई की है। इसके बाद उसने स्कूल जाना छोड़ दिया था। उसके पिता बढ़ई मिस्त्री हैं। वह अपने पिता के पास जाने के लिए बोलकर घर से निकली थी। वह पटना कैसे पहुंच गई इसकी परिवार वालों को जानकारी नहीं है। पुलिस ने जिस लड़के को पकड़ा है, उसे भी परिवार में कोई नहीं जानता है। दादा ने बताया कि सूचना मिलने के बाद जब वह पटना पहुंचे तो पोती के मरने की जानकारी हुई।
You may also like
आज किस्मत देगी साथ या लेगी परीक्षा? एक क्लिक में पढ़े सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज रविवार का दिन
5 सालों मेंˈ करना है एक बार इस्तेमाल और आप हो जायेंगे सभी बीमारियों से मुक्त,पोस्ट को शेयर करना ना भूले
Petrol Pump परˈ तेल डलवाते वक्त इन 5 बातों का रखें ध्यान, वरना लग जाएगा चूना
हिंदू होने केˈ बावजूद बीफ और सूअर का मांस खाते हैं ये 4 क्रिकेटर, शराब के नशे में भी रहते हैं चकनाचूर
सोया हुआ भाग्यˈ जगाना हो तो करें इन चीजों का गुप्त दान, बनते हैं रुके हुए काम और मिलती है अद्भुत सफलता