लाहौर। कंगाली की हालत में पहुंचे पाकिस्तान में एक तरफ गरीब लोग दाने-दाने के लिए मोहताज हैं। ये खबर आप हिमाचली खबर में पढ़ रहे हैं। । दूसरी ओर ड्रग्स युवाओं की जिंदगी में जहर घोल रहा है। स्कूल में पढ़ने वाले छात्र-छात्राएं तक ड्रग्स के नशे के आदी हो गए हैं। वे इसके लिए मारपीट कर रहे हैं।
पिछले दिनों लाहौर के एक टॉप प्राइवेट स्कूल में चार लड़कियों ने एक लड़की की पिटाई की थी। पुलिस ने छानबीन की तो मामला ड्रग्स का निकला। चारों लड़कियों ने नशे के लिए एक लड़की की पिटाई की थी। पिटाई का वीडियो वायरल हो गया था। इस मामले में पीड़ित लड़की के पिता की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज किया और जांच की।
वायरल हुआ था लड़कियों की मारपीट का वीडियो मामला पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के लाहौर का है। घटना 16 को लाहौर के डिफेंस हाउसिंग अथॉरिटी स्थित अमेरिकन इंटरनेशनल स्कूल में घटी थी। लड़कियों की मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। वीडियो में दिख रहा था कि चार लड़कियों ने एक लड़की को जमीन पर पटका हुआ है और बाल पकड़कर उसकी पिटाई की जा रही है। पिटाई कर रही लड़कियां पीड़ित लड़की को गाली देती हैं और उसे सॉरी कहने के लिए बोलती हैं।
पीड़ित लड़की ने बना लिया था आरोपियों के ड्रग्स लेने का वीडियो पीड़िता के पिता इमरान यूनिस द्वारा शिकायत दर्ज कराने के बाद पुलिस ने चारों लड़कियों के खिलाफ केस दर्ज किया था। FIR के अनुसार पीड़िता ने स्कूल कैंपस में ड्रग्स लेते हुए उन चारों लड़कियों का वीडियो बना लिया था। इस बात से नाराज आरोपी छात्राओं ने पीड़ित लड़की की पिटाई की थी। पीड़ित लड़की के पिता द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार आरोपियों में से एक लड़की बॉक्सर है। उसने पीड़ित लड़की के चेहरे पर मारा था। दूसरी लड़कियों ने भी पीड़ित लड़की को लात मारे थे। एक लड़की ने तो पीड़िता का गला घोंटने की कोशिश की थी। पिटाई के चलते लड़की के चेहरे पर गहरी चोट आई थी।
लाहौर में तेजी से बढ़ रहा ड्रग्स का इस्तेमाल वीडियो सामने आने के बाद कैपिटल सिटी पुलिस लाहौर और पंजाब पुलिस ने कहा था कि मामला दर्ज कर लिया गया है। घटना की जांच शुरू कर दी गई है। बता दें कि लाहौर के स्कूल-कॉलेजों में ड्रग्स का इस्तेमाल बढ़ रहा है। ड्रग कंट्रोल प्रोग्राम पर मुख्यमंत्री के सलाहकार जुल्फिकार शाह ने बताया है कि लाहौर में निजी सभाओं और शैक्षणिक संस्थानों में नशीली दवाओं का इस्तेमाल खतरनाक रूप से बढ़ा है। पिछले साल लाहौर पुलिस ने 9,000 से अधिक ड्रग डीलरों और ड्रग पेडलर्स के खिलाफ केस दर्ज किया था। 4,590 किलो हशीश, 60 किलो हेरोइन और 20 किलो ice बरामद की गई थी।
You may also like
मिस्र में जमीन खोदी तो निकली 5000 साल पुरानी रानी की कब्र, मिट्टी के बर्तनों में मिली ऐसी चीज, देखने पहुंचे वैज्ञानिक
पंचकुला सुसाईड में आया नया मोड, 'पूरा परिवार काफी खुश था', प्रवीन के भतीजे ने उठाए सवाल
एलन मस्क ने छोड़ा ट्रंप सरकार का साथ, बताई ये वजह
पुलिस को मिली एक और कामयाबी, 18 नक्सलियों ने किया सरेंडर, 10 पर था 39 लाख रुपए का इनाम
दोस्त के घर पानी पीने गई नाबालिग छात्रा से गैंगरेप, पुलिस ने 4 आरोपियों को किया अरेस्ट