अक्सर घरों में देखा जाता है कि धुले हुए बर्तनों पर सफेद रंग के धब्बे रह जाते हैं, खासकर स्टील के बर्तनों पर। यह समस्या आम है और इसकी मुख्य वजह बर्तनों पर जमे साबुन के अवशेष होते हैं। जब पानी सूख जाता है तो साबुन के ये सूखे कण बर्तनों पर रह जाते हैं, जो न केवल देखने में खराब लगते हैं, बल्कि सेहत के लिए भी नुकसानदेह हो सकते हैं।
डिशवॉशर का उपयोग करने वाले मॉडर्न घरों में यह समस्या और भी ज्यादा देखने को मिलती है, क्योंकि कई बार डिशवॉशर से बर्तन पूरी तरह से क्लीन नहीं हो पाते और सफेद धब्बे रह जाते हैं। ऐसे बर्तनों में भोजन करना बिल्कुल नहीं चाहिए। यदि आपकी रसोई में भी बर्तनों पर ऐसे धब्बे दिखाई देते हैं, तो इन्हें हटाने के लिए ये आसान लेकिन असरदार तरीके अपनाएं:
1. लिक्विड सोप का करें इस्तेमाल
अगर बर्तनों में सफेद धब्बे बार-बार दिखते हैं, तो साधारण साबुन के बजाय लिक्विड डिश वॉश का उपयोग करें। इससे बर्तन न केवल चमकेंगे, बल्कि धब्बों की समस्या भी खत्म हो जाएगी।
2. स्क्रबर से अच्छी तरह रगड़ें
बर्तन धोते समय, जब साबुन लगा हो, तो एक साफ और बिना साबुन वाला स्क्रबर लेकर बर्तनों को रगड़ते हुए साफ पानी से धोएं। इससे साबुन की परत पूरी तरह हट जाती है और धब्बे नहीं बनते।
3. ऑर्गेनिक तरीका आज़माएं
साबुन की जगह आप घरेलू ऑर्गेनिक क्लीनर भी बना सकते हैं। इसके लिए नींबू को पानी में उबालें और इस पानी से बर्तनों को धोएं। यह एक प्राकृतिक और केमिकल-फ्री तरीका है जिससे बर्तन साफ और चमकदार बनते हैं और कोई भी सफेद धब्बा नहीं रहता।
4. विनेगर और पानी से करें सफाई
एक बड़े बर्तन में पानी भरें और उसमें 2–3 चम्मच विनेगर डालें। जब बर्तन साबुन से साफ कर लें, तो उन्हें विनेगर मिले पानी में कुछ देर के लिए डुबोकर रखें। बाद में बर्तनों को निकालकर सूखने दें। इससे न केवल सफेद धब्बे हटेंगे, बल्कि बर्तनों से बदबू भी गायब हो जाएगी और जर्म्स भी खत्म होंगे। विनेगर बर्तनों के पीलापन को भी हटाता है।
You may also like
कन्नूर में चमत्कारी वापसी: मृत घोषित व्यक्ति की अद्भुत कहानी
बाल कटवाने के लिए शुभ दिन: प्रेमानंद महाराज की सलाह
भोपाल के श्मशान घाट पर तांत्रिक गतिविधियों का खुलासा, CCTV से हुई गिरफ्तारी
बांग्लादेश में हिंदू संत चिन्मय कृष्ण दास की जमानत याचिका खारिज
औरंगाबाद में बकरी ने गाय के बछड़ों को जन्म दिया, ग्रामीणों में हलचल