अगली ख़बर
Newszop

Video: बाल-बाल बचीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, हेलीकॉप्टर की लैंडिंग के दौरान हेलीपैड का हिस्सा धंसा

Send Push
केरल में सबरीमाला के दौरे पर गईं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का हेलीकॉप्टर आज बाल-बाल बच गया। लैंडिंग के दौरान हेलीकॉप्टर का एक हिस्सा कंक्रीट के गड्ढे में फंस गया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों और अग्निशमन दल के कर्मचारियों ने मिलकर हाथों से हेलीकॉप्टर को सुरक्षित बाहर निकाला।

यह घटना केरल के प्रमादम स्थित राजीव गांधी इंडोर स्टेडियम के हेलीपैड पर हुई। सौभाग्य से इस दौरान कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ और राष्ट्रपति सुरक्षित रहीं। हेलीकॉप्टर से उतरने के बाद द्रौपदी मुर्मू सड़क मार्ग से पंबा के लिए रवाना हो गईं।

हेलीकॉप्टर के पहियों का धंसना कैसे हुआ?

एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि राष्ट्रपति का हेलीकॉप्टर मूल रूप से पंबा के पास निलक्कल में लैंड करने वाला था। लेकिन मौसम खराब होने के कारण लैंडिंग के लिए स्टेडियम चुना गया।


अधिकारी ने बताया कि, "मंगलवार की रात स्टेडियम में हेलीपैड तैयार किया गया था, लेकिन सुबह तक कंक्रीट पूरी तरह से सेट नहीं हुआ था। हेलीकॉप्टर के उतरते ही कंक्रीट में गड्ढे बन गए और हेलीकॉप्टर का हिस्सा उसमें धंस गया।"

द्रौपदी मुर्मू की दक्षिण भारत यात्रा

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू दक्षिणी राज्यों के चार दिवसीय दौरे पर हैं। मंगलवार की शाम को वह केरल की राजधानी तिरुवनंतपुरम पहुंचीं। आज सुबह उनका पथानामथिट्टा स्थित पहाड़ी मंदिर के लिए प्रस्थान हुआ। यात्रा के दौरान सुरक्षा और सावधानी के बावजूद यह अप्रत्याशित हादसा देखने को मिला।

न्यूजपॉईंट पसंद? अब ऐप डाउनलोड करें