दिल्ली में यमुना नदी का जलस्तर आज 204.50 मीटर के चेतावनी स्तर को पार कर पुराने रेलवे पुल पर 204.88 मीटर तक पहुंच गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
अधिकारियों ने बताया कि सुबह आठ बजे पुराने रेलवे पुल पर यमुना का जलस्तर 204.88 मीटर था। अधिकारियों के अनुसार, संभावित बाढ़ जैसी स्थिति से निपटने के लिए एहतियाती कदम उठाने को लेकर सभी संबंधित एजेंसियों को सतर्क कर दिया गया है।
Delhi: Yamuna crosses warning mark after heavy monsoon rainfall
— ANI Digital (@ani_digital) August 7, 2025
Read @ANI Story | https://t.co/NASH08O6VM
#NewDelhi #Yamunariver #monsoon pic.twitter.com/klLkzRQQ5G
शहर के लिए चेतावनी चिह्न 204.5 मीटर है, जबकि खतरे का निशान 205.3 मीटर है और निकासी 206 मीटर पर शुरू होती है। पुराना रेलवे पुल नदी के प्रवाह और संभावित बाढ़ के खतरों पर नजर रखने के लिए एक प्रमुख अवलोकन बिंदु के रूप में कार्य करता है।
केंद्रीय बाढ़ कक्ष के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘जल स्तर में वृद्धि का मुख्य कारण हथिनीकुंड बैराज से हर घंटे बड़ी मात्रा में पानी छोड़ा जाना है।’’
इस मॉनसून में पहली बार, हरियाणा के हथिनीकुंड बैराज से 50,000 क्यूसेक से अधिक पानी छोड़ा गया और यह सुबह करीब छह बजे 61,000 क्यूसेक के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया। अधिकारी ने बताया, ‘‘तब से हथिनीकुंड बैराज से हर घंटे 50,000 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है।’’
बैराज से छोड़े गए पानी को दिल्ली पहुंचने में आमतौर पर 48 से 50 घंटे लगते हैं।
You may also like
प्राइमरी टीचर भर्ती मामले में ईडी ने पश्चिम बंगाल के एक अन्य मंत्री के खिलाफ दाखिल की चार्जशीट
भाषा विवाद पर बोले कुमार सानू – 'काम की आजादी पर बाधा न बने यह'
सावन विशेष : 400 वर्ष प्राचीन शिवालय में महादेव की सेवा में रत रहते हैं दर्जनों नाग, पंचमुखी शिवलिंग के स्पर्श से दूर होते हैं कई रोग
जानिये क्या है मासिक धर्म और नाक की नथ का कनेक्शन, इसे पहनने के हैं कई लाभ, जाने महत्व
सावधान अगर आपकी आंखों में दिख रहे ये 5 लक्षण, तो हो सकता है आई कैंसर या ट्यूमर