Next Story
Newszop

भारत विरोधी एजेंडा फैलाने के लिए पाकिस्तान में इस्तेमाल हो रहा है नेहा सिंह राठौर का वीडियो

Send Push

खुद को लोक गायिका बतानेवाली और सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर नेहा सिंह राठौर के वीडियो अब पाकिस्तान में खूब शेयर और लाइक किए जा रहे हैं। पाकिस्तान के कई सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर नेहा सिंह राठौर के वीडियो का उपयोग भारत सरकार और भारतीय नीतियों की आलोचना के लिए किया जा रहा है।

लोकतंत्र में आलोचना का अधिकार है, लेकिन जब यह राष्ट्र विरोधी ताकतों के हाथ में हथियार बन जाए, तो इसका पुनर्मूल्यांकन आवश्यक हो जाता है।

नेहा सिंह राठौर ने पहलगाम हमले के बाद कुछ ऐसे वीडियो और बयानों को सोशल मीडिया पर पोस्ट किया, जिसे अब भारत विरोधी एजेंडा फैलाने के लिए पाकिस्तान में इस्तेमाल किया जा रहा है।

इस तरह के वीडियो न केवल राष्ट्रीय सुरक्षा के दृष्टिकोण से संवेदनशील माहौल को बिगाड़ सकते हैं, बल्कि भारत की वैश्विक छवि को भी नुकसान पहुँचा सकते हैं। पाकिस्तानी ट्विटर हैंडल्स ने नेहा सिंह राठौर के बयानों को प्रचार सामग्री के तौर पर इस्तेमाल करना शुरू कर दिया है, जो एक चिंताजनक संकेत है।

Loving Newspoint? Download the app now