Next Story
Newszop

Tamil Nadu News: तमिलनाडु के विरुधुनगर में पटाखा फैक्ट्री में धमाका, राहत का काम जारी, एक दिन पहले ब्लॉस्ट में मरे थे 3 लोग

Send Push
चेन्नै: तमिलनाडु के विरुधुनगर जिले में एक पटाखा फैक्ट्री में धमाका हुआ। यह घटना सत्तूर के पास हुई। विरुधुनगर के SP डी कन्नन ने कहा कि आग लगने का कारण अभी पता नहीं चल पाया है। पुलिस का कहना है कि वे घटना की जांच कर रहे हैं। वे जल्द ही धमाके के कारण का पता लगा लेंगे। उधर, एक दिन पहले ही विरुधुनगर जिले में एक और पटाखा फैक्टरी में भीषण विस्फोट हुआ था। इसमें तीन महिलाओं की मौत हो गई थी और छह अन्य घायल हो गए थे। यह दुर्घटना शिवकाशी के पास एम पुदुपट्टी में हुई। हादसे में तीन महिलाओं की मौत्अधिकारियों ने बताया कि दुर्घटनास्थल से तीन महिलाओं के जले हुए शव बरामद किए गए हैं तथा कई घायल महिलाओं को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस बीच, मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने तीनों महिलाओं की मौत पर शोक व्यक्त किया और प्रत्येक के परिजनों को चार-चार लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने सहायता राशि का ऐलान कियाएक बयान में उन्होंने गंभीर रूप से घायल हुए लोगों को एक-एक लाख रुपये और मामूली रूप से घायल हुए लोगों को 50-50 हजार रुपये देने की घोषणा की। उन्होंने एक बयान में कहा कि यह राहत राशि मुख्यमंत्री जन राहत कोष से दी जाएगी। इस जिले में पहले भी हुए हैं ऐसे हादसेइससे पहले पिछले साल मई के महीने में भी विरुधुनगर जिले के शिवकाशी में बड़ा दर्दनाक हादसा हुआ था। यहां 9 मई 2024, दिन गुरुवार को एक पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट हो गया था। इसमें दो महिलाओं समेत आठ लोगों की मौत हो गई थी। इसके अलावा इस हादसे में कई अन्य लोग घायल हो गए थे।
Loving Newspoint? Download the app now