Capricorn Horoscope Today, 30 april 2025 : मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन करियर के लिहाज से अच्छा है, खासकर साझेदारी में काम करने वालों के लिए। पारिवारिक जीवन में जीवनसाथी के साथ तनाव हो सकता है, इसलिए धैर्य बनाए रखें। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें, पेट संबंधी परेशानियां हो सकती हैं। आज पीली कौड़ियां मां लक्ष्मी को अर्पित करना शुभ रहेगा। आज मकर राशि का करियर राशिफल : आज कारोबार के लिहाज से दिन अच्छा रहने वाला है। किसी की मदद कर सकते हैं। नए कार्यों की शुरुआत के लिए आज का दिन शुभ रहने वाला है। पार्टनरशिप में काम करने वालों को आज अतिरिक्त लाभ हो सकता है। नौकरीपेशा जातकों पर आज काम का दबाव अधिक रह सकता है। लेकिन मेहनत का लाभ मिलेगा। चुगलखोर सहकर्मियों से दूरी बनाकर रखें। आज मकर राशि का प्रेम और पारिवारिक राशिफल : आज परिवार में जीवनसाथी के साथ किसी बात को लेकर तनाव हो सकता है। धैर्य से काम लें। बच्चों की शिक्षा से जुड़ी किसी चिंता का समाधान निकल सकता है। संपत्ति आदि के मामलों में अकेले ही बड़ा निर्णय लेने से बचें। परिवार के वरिष्ठ सदस्यों की मदद लें। 30 अप्रैल की लकी राशियां आज मकर राशि की सेहत : मकर राशि के जातकों को आज पेट से जुड़ी कोई परेशानी हो सकती है। खान-पान का विशेष ध्यान रखें और तरल पदार्थ लेते रहें। आज मकर राशि के उपाय : मकर राशि के जातक आज पीली कौड़ियां मां लक्ष्मी को चढ़ाएं। अगले दिन इन्हें साफ लाल कपड़े में बांधकर तिजोरी में रख लें।
You may also like
IPL 2025 के बीच श्रीलंका दौरे की घोषणा, 8 अंतरराष्ट्रीय मैच होंगे
बाल और दाढ़ी कटवाने के लिए शुभ दिन: प्रेमानंद महाराज की सलाह
पानी रोकना मानवता के ख़िलाफ़ अपराध है, सिंधु नदी हमारी रगों में बहती है: बिलावल भुट्टो
IPL 2025, KKR vs CSK: ईडन गार्डन्स स्टेडियम के आंकड़ों और रिकॉर्ड्स पर डालिए एक नजर
जापान की एसएमबीसी के साथ शुरुआती चरण में हिस्सेदारी बेचने की बातचीत : येस बैंक