Next Story
Newszop

आज का मेष राशिफल, 23 जुलाई 2025 : आपको आज लाभ का मौका मिल सकता है, सहकर्मियों से सहयोग पाएंगे

Send Push
Aries Horoscope Today 23 July, 2025 :

आज मेष राशि का करियर राशिफल :
आज का दिन करियर और कामकाज के मामले में आपके लिए लाभदायक रहेगा लेकिन आपको कुछ तकनीकी समस्याओं का भी सामना करना होगा। आपको कारोबार में आज लाभ मिलेगा और आप आज कोई नई डील फाइनल कर सकते हैं। आप आज नौकरी में सहकर्मियों के साथ तालमेल बनाए रख पाएगे। जो लोग चिकित्सा या प्रबंधन क्षेत्र से जुड़े हुए हैं आज उनको कोई बड़ा मौका मिल सकता है। आपकी कमाई में वृद्धि होने से आपको खुशी मिलेगी। आज आपको बिजनस में

फंसा हुआ धन मिल सकता है साथ ही आपका रुका हुआ कोई काम भी आज पूरा हो सकता है।




आज मेष राशि का प्रेम और पारिवारिक राशिफल : पारिवारिक वातावरण आज संतुलित और सौहार्दपूर्ण रहेगा। जीवनसाथी से आपको भरपूर सहयोग मिलेगा। प्रेम और समझदारी की भावना आज विकसित होगी जिससे आपके बीच तालमेल भी बढेगा। घर में हँसी मजाक का माहौल बना रहेगा। छोटे भाई बहनों का साथ मिलेगा। आप किसी पारिवारिक विषय में घर के बड़ों से सहयोग प्राप्त कर सकते है। आज पुराने मित्र या परिचित से आपको मदद मिल सकती है। आपको आज लव लाइफ में प्रेमी की नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए आपको आज बातचीत में संयम रखना चाहिए।



आज मेष राशि की सेहत : मेष राशि के जातकों को मौसम में बदलाव का असर आपकी सेहत पर पड़ सकता है। सर्दी और जुकाम, गले में खराश एवं सिरदर्द की समस्या आपको हो सकती है। आप आज संतुलित आहार लें और काम के साथ आराम भी करें।



आज मेष राशि के उपाय : आपको आज उपाय के तौर पर भगवान शिव का पूजन करना चाहिए और शिवजी का अभिषेक करना चाहिए। शिव चालीसा का पाठ भी लाभदायक होगा।
Loving Newspoint? Download the app now