Next Story
Newszop

सरफिरे ने लड़की के घर की फायरिंग, जान से मारने की भी दी धमकी

Send Push
नई दिल्ली: एक सरफिरे ने वजीराबाद इलाके में एक लड़की और उसके परिवार का जीना मुहाल कर दिया है। पिस्टल लेकर कई बार बीच रास्ते में रोककर बदसलूकी भी कर चुका है। सोमवार तड़के करीब 2 बजे लड़की के घर पहुंचकर अंधाधुंध फायरिंग की। वजीराबाद थाना पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी हाल फिलहाल नोएडा में रह रहा है। वहीं, एक प्राइवेट कंपनी में जॉब करता है।



क्या है मामला

पुलिस सूत्रों के मुताबिक पीड़िता के 46 वर्षीय पिता ने इस घटना के संबंध में पुलिस को बयान दिया है। उनका कहना है कि करीब 3-4 साल पहले शिबू उर्फ अनुराग नाम का लड़का उनके घर के पास ही रहता था। लड़के से उनकी और घर वालों की जान पहचान हुई थी। आरोप है कि लड़का बेटी से फ्रेंडशिप करना चाहता था, लेकिन बेटी ने बात करना बंद कर दिया था। आरोप है कि इसके बाद लड़का बेटी और पत्नी को मोबाइल नंबर पर अपने अलग-अलग नंबर से मेसेज करके धमकी देता था।



जान से मारने की दी थी धमकी

पिता का आरोप है कि इसने 25 मई 2025 को भी बेटी को ऑफिस से लौटते समय रास्ते में उसकी कनपटी पर पिस्टल लगाकर उसका मोबाइल छीन लिया था। सरफिरे लड़के ने 27 मई 2025 को भी बेटी के साथ हाथापाई की थी। सोमवार रात उसने फायरिंग की और जान से मारने की धमकी दी। थोड़ी देर बाद आरोपी ने पत्नी को वाट्सऐप कॉल किया और फिर से जान से मारने की धमकी दी।







Loving Newspoint? Download the app now