गोरखपुर: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में नगर निगम के एक जूनियर इंजीनियर (JE) की रिटायरमेंट पार्टी पर विवाद गहरा गया है। यह पार्टी उस समय विवादों में आ गई, जब समारोह में बार बालाओं के डांस और नोटों की बारिश का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। यह मामला शुक्रवार रात गुलरिहा इलाके के एक होटल का बताया जा रहा है। यहां जेई राजकुमार की विदाई पार्टी में स्थानीय पार्षद और ठेकेदार भी शामिल हुए थे। अब इस पर सवाल खड़े हो गए है। दरअसल, इस भव्य रिटायरमेंट पार्टी का आयोजन शहर के बड़े होटल में किया गया। इसके लिए कार्ड छपवाए गए थे। बार बालाओं के डांस की व्यवस्था थी।
वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि मंच पर चमकती लाइटों और फिल्मी गानों की धुन पर बार बालाएं ठुमके लगा रही हैं, जबकि सूट-बूट पहने जेई खुद भी उनके साथ नाचते नजर आ रहे हैं। आसपास खड़े पार्षद और ठेकेदार उन्हें घेरकर नोट उड़ाते हुए दिखाई दे रहे हैं। कई लोग इस पूरे कार्यक्रम का वीडियो बनाते हुए हंसते और तालियां बजाते नजर आ रहे हैं।
जेई ने जमकर लगाए ठुमकेसूत्रों के मुताबिक, यह पार्टी नगर निगम के जेई राजकुमार की 31 अक्टूबर को आयोजित रिटायरमेंट पार्टी थी। इस समारोह के लिए बाकायदा निमंत्रण पत्र (इनविटेशन कार्ड) भी छपवाया गया था, जिस पर राजकुमार की तस्वीर और पार्टी की पूरी जानकारी छपी थी। कार्यक्रम में शहर के कई पार्षद, ठेकेदार और नगर निगम से जुड़े कर्मचारी मौजूद थे।
पार्टी को यादगार बनाने के लिए बार बालाओं को नाचने के लिए बुलाया गया था। जेई राजकुमार खुद भी मंच पर चढ़कर 'बार-बार आओ ना' और चोली में दिल है मेरा' जैसे गानों पर ठुमके लगाते दिखाई दिए।
शराब, शबाब और कबाब का संगमवायरल वीडियो में दिख रहा है कि मंच पर डीजे म्यूजिक के बीच बार बालाएं नाच रही हैं। जेई राजकुमार उनके साथ झूमते दिखते हैं, जबकि पार्षद और ठेकेदार नोट उड़ाते हुए तालियां बजा रहे हैं। मंच पर लाइटें टिमटिमा रही हैं और माहौल किसी शादी की बारात जैसा लग रहा है। फर्क बस इतना था कि यहां विदाई पार्टी में बारात नहीं, बार बालाएं थीं। कई लोग मोबाइल से इस पूरे कार्यक्रम की रिकॉर्डिंग कर रहे थे, जो बाद में सोशल मीडिया पर वायरल हो गई।
जेई का विवादों से पुराना नाताजानकारी के अनुसार, रिटायर हुए जेई राजकुमार पहले भी कई विवादों में घिर चुके हैं। नगर निगम में रहते हुए उनके खिलाफ कार्य निष्पादन और वित्तीय अनियमितताओं से जुड़े आरोपों की जांच की बातें भी सामने आ चुकी हैं। अब इस रिटायरमेंट पार्टी ने एक बार फिर उन्हें चर्चा में ला दिया है। शहर के लोगों में इस बात को लेकर नाराजगी है कि सरकारी पद पर रहते हुए एक कर्मचारी इस तरह की अशोभनीय विदाई पार्टी मना रहा है।
सोशल मीडिया पर इस रिटायरमेंट पार्टी को लेकर लोग तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं। हालांकि, अभी तक नगर निगम या स्थानीय प्रशासन की ओर से इस घटना पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। वीडियो वायरल होने के बाद प्रशासनिक हलकों में हलचल मच गई है।

You may also like

Weekend Ka Vaar LIVE: तान्या को अमल ने कहा सपेरा तो एकता ने बताया कौन है नागिन, इस घरवाले का खत्म हुआ शो में सफर

Raghuram Rajan Revelation: एच-1बी फीस बढ़ोतरी तो सिर्फ ट्रेलर, असली खतरा... रघुराम राजन ने बजाया ये कैसा अलार्म?

11 चौके और 4 छक्कों ऋषभ पंत के सामने साउथ अफ्रीका ने टेके घुटने, भारतीय टीम ने 3 विकेट से दी विश्व विजेता को शिकस्त

मुंबई में विपक्ष के 'सत्य मार्च' निकालने पर पुलिस का एक्शन, राज ठाकरे के करीबी बाला नांदगावकर के खिलाफ केस दर्ज

जबलपुर में 3 नवंबर से बीएपीएस स्वामीनारायण संस्था का 'जीवन उत्कर्ष महोत्सव'