Next Story
Newszop

मानसून में घर लेकर ना आएं 5 सब्जी, चले आते हैं बीमार करने वाले कीड़े, नोट कर लें अभी

Send Push

क्या आप जानते हैं फल और सब्जी से भरपूर आहार आपको फिट और निरोग रखने में बेहद मददगार है और कई स्टडीज में भी इसका खुलासा हो चुका है। लेकिन हर एक सब्जी और फल को खाने के लिए अलग-अलग मौसम भी होता है। अगर इसका ध्यान न दिया जाए तो सेहत को फायदा पहुंचाने वाली ये सब्जियां आपको बीमार भी कर सकती हैं।

मानसून को ही ले लीजिए। बारिश का मौसम शुरू होते ही कुछ सब्जियों को खाने से बचने की सलाह दी जाती है, क्योंकि ये पेट दर्द, गैस, ब्लोटिंग और फूड पॉइजनिंग का खतरा बढ़ सकती हैं। न्यूट्रिशनिस्ट किरण कुकरेजा ने कुछ ऐसी ही सब्जियों के बारे में अपने फॉलोअर्स को जानकारी दी है।

उन्होंने बताया कि मानसून के दौरान अधिक नमी और आर्द्रता होती है, जो बैक्टीरिया, फफूंदी और कीड़ों के पनपने के लिए अनुकूल वातावरण बनाती है। कुछ सब्जियां अधिक पानी सोख लेती हैं या मिट्टी के पास उगती हैं, जिससे उनमें संक्रमण की संभावना अधिक होती है। इसलिए इन्हें खाने से परहेज करना चाहिए। आइए जानते हैं कौन सी हैं वो सब्जियां।

Photos- Freepik


बारिश के मौसम में कौन सी सब्जियां नहीं खाना चाहिए? image

हम आपको ऐसी 5 सब्जियों के बारे में बताने जा रहे हैं,जिन्हें बरसात के दौरान नहीं खाना चाहिए,नहीं तो ये इस मौसम में पेट से जुड़ी समस्याएं,जैसे कि गैस,सूजन,संक्रमण या यहां तक कि फूड पॉइजनिंग तक का खतरा बढ़ा सकती हैं।


देखें वीडियो-​


हरी पत्तेदार सब्जियां image

पालकऔर मेथी जैसी हरी पत्तेदार सब्जियां वैसे तो सेहत के लिए किसी वरदान से कम नहीं हैं, लेकिन बारिश के दौरान इनका सेवन नहीं करना चाहिए। क्योंकि भले ही आप कितने भी अच्छे से इनकी सफाई कर लें लेकिन कुछ माइक्रोब्स रह जाते हैं जो इंफेक्शन या फूड पॉइजनिंग का खतरा बढ़ा सकते हैं।


गोभी image

इसके अलावा बारिश के मौसम में आपको जिन सब्जियों को खाने से परहेज करना चाहिए,उनमें पत्तागोभी और फूलगोभी भी शामिल हैं। न्यूट्रिशनिस्ट ने बताया इनके लेयर्स के बीच में नमी,बैक्टीरिया या फंगस आसानी से फंस जाते हैं।


मशरूम image

मशरूम अगर अच्छे से साफ न किया जाए या फिर थोड़ा भी दूषित (Contaminated)हो तो इससे फूड पॉइजनिंग का रिस्क बढ़ जाता है। ऐसे में इन्हें भी बारिश के मौसम में खाने से बचें चाहे आपका कितना भी मन क्यों न करे।


आलू image

जी हां,इस लिस्ट में आलू भी शामिल है। लेकिन सभी आलू को खाने से मनाही नहीं है बल्कि जो अंकुरित हो जाए उन्हें खाने से बचें। क्योंकि इनमें सोलनिन बनता है जो एक जहरीला कम्पाउंड है।


बरसात में खाने वाली बेस्ट सब्जियां कौन सी हैं? image

इसी के साथ ही किरण कुकरेजा ने उन सब्जियों के बारे में भी जानकारी दी है जिन्हें मानसून के दौरान खाना बेहद फायदेमंद माना जाता है। इनमें लौकी,तोरई,परवल,मक्का,और क्लस्टर बीन्स शामिल हैं।

डिस्क्लेमर: यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए है। यह किसी भी तरह से किसी दवा या इलाज का विकल्प नहीं हो सकता। ज्यादा जानकारी के लिए हमेशा अपने डॉक्टर से संपर्क करें। एनबीटी इसकी सत्यता,सटीकता और असर की जिम्मेदारी नहीं लेता है।

Loving Newspoint? Download the app now