दिल्ली में UPSC की तैयारी कर रहे एक छात्र की खौफनाक मौत ने हर किसी को हिला कर रख दिया है। पहली नजर में जो सिलेंडर ब्लास्ट लग रहा था, वो खौफनाक मर्डर के रूप में सामने आ रहा है। दिल्ली पुलिस ने जब घटना के तार जोड़े तो कहानी कुछ और ही सामने आई। ठीक वैसी जैसी किसी क्राइम थ्रिलर वेब सीरीज की होती है। 21 साल की अमृता चौहान फॉरेंसिक की पढ़ाई कर रही थी और इसी फील्ड में करियर बनाना चाहती थी। इसी बीच उसकी मुलाकात UPSC की तैयारी कर रहे राम कृष्ण मीणा से हो गई। दोनों की नजदीकियां बढ़ी और लिव-इन में रहने लगे।
अमृता की दलील के मुताबिक अचानक उसे पता चला कि जिस शख्स के साथ वो रह रही है, उसने उसके आपत्तिजनक वीडियो और तस्वीरें अपने लैपटॉप और हार्ड डिस्क में रखे हुए हैं। और वो उसे डिलिट करने को तैयार नहीं है। बस मामला इतना बढ़ा कि अमृता ने मीणा की हत्या करने की ठान ली। अमृता फॉरेंसिक की पढ़ाई कर रही थी और क्राइम वेब सीरीज देखने का चस्का था। उस पर से एक्स बॉयफ्रेंड भी साथ था। बस उसने एक ऐसी साजिश रची कि जिससे सभी को यह एक्सीडेंट लगे।
पहले गला घोंटा फिर घी छिड़काअमृता ने पुलिस के सामने हत्या की बात कबूलते हुए दावा किया है कि उसका लिव-इन पार्टनर आपत्तिजनक तस्वीरों व वीडियो को डिलिट नहीं कर रहा था। उलटा उसे पब्लिक करने की धमकी देता था। तंग आकर उसने ठान लिया कि इसे हमेशा के लिए मौत की नींद सुला देना है। अमृता उसके एक्स बॉयफ्रेंड सुमित कश्यप और एक और शख्स संदीप कुमार ने मिलकर साजिश रची और राम कृष्ण मीणा की मौत की तारीख तय की-6 अक्टूबर। तीनों ने राम का पहले गला घोंटा, फिर उस पर तेल और घी छिड़का। इसके बाद गैस सिलेंडर से ब्लास्ट कर उसे खौफनाक मौत दे दी।
फुल-प्रूफ थी प्लानिंगअमृता यूपी के मुरादाबाद से BSc कर चुकी थी और फॉरेंसिक की पढ़ाई कर रही थी। सबूतों के साथ खेलना उसे बखूबी आता था। यही नहीं उसे क्राइम थ्रिलर देखने का जबरदस्त शौक था। इसी वजह से उसने एक साजिश रची कि मर्डर को सिलेंडर ब्लास्ट दिखाएंगे। इसमें शख्स के साथ-साथ सारे सबूत भी स्वाह हो जाएंगे। उसका एक्स एलपीली गैस ड्रिस्टिब्यूटर था और वो बदला लेने की साजिश में उसके साथ हो गया।
प्लानिंग थी कि हत्या के बाद घर के गैस सिलेंडर से ब्लास्ट करा दिया जाएगा। सभी को लगेगा कि यह हादसा है। हुआ भी ऐसा ही। पुलिस को पहली नजर में यह एक दुर्घटना ही लगी। पुलिस ने बताया कि इन्होंने पहले शख्स का गला दबाया। फिर उस पर घी और तेल छिड़का ताकि आग तुरंत पकड़ ले। फिर सिलेंडर का रेगुलेटर खोला और पीड़ित के सिर के पास रख दिया ताकि बचने की कोई गुंजाइश न हो। सुमित गैस डिस्ट्रिब्यूटर था, इसलिए उसे पता था कि कितने टाइम में सिलेंडर फटेगा। उन्होंने दरवाजे की जाली काटी और बाहर निकलते हुए अंदर से कुंडी लगा दी ताकि सभी को लगे कि यह हादसा ही है। करीब एक घंटे के बाद जोरदार ब्लास्ट हो गया और पीड़ित के परखच्चे उड़ गए।
लेकिन पुलिस के आगे नहीं चली साजिशडीसीपी उत्तरी दिल्ली राजा बांठिया के मुताबिक शुरुआत पुलिस ने एक्सीडेंट के हिसाब से ही जांच शुरू की थी। लेकिन घटना के तुरंत बाद मिले सीसीटीवी फुटेज ने जांच की पूरी दिशा ही बदल दी। CCTV में देखा जा सकता है कि ब्लास्ट से ठीक पहले चेहरा ढंके 2 लोग और एक लड़की घर से बाहर आते दिख रहे हैं। यहीं से पुलिस का शक गहरा गया। इसके बाद जब इनके फोन ट्रेस किए गए तो सभी के फोन स्विच ऑफ मिले। इसके बाद पुख्ता हो गया कि ये हादसा नहीं हत्या है।
तीनों ने कबूला अपना गुनाहपुलिस ने कॉल रिकॉर्ड और टेक्निकल सर्विलांस के जरिए सभी को एक-एक करके गिरफ्तार कर लिया। सबसे पहले पकड़ में अमृता आई, उसे 18 अक्टूबर को गिरफ्तार किया गया। इसके बाद 21 को सुमित और 23 को संदीप को गिरफ्तार कर लिया गया। तीनों ने पूछताछ में अपना गुनाह कबूल कर लिया। इनके पास से हार्ड डिस्क, एक ट्रॉली बैग, पीड़ित की शर्ट और मोबाइल फोन बरामद हुआ है।

#WATCH दिल्ली: DCP उत्तरी दिल्ली, राजा बांठिया ने बताया, "6 अक्टूबर को हमारे पास एक आग की कॉल आई थी कि ब्लास्ट होने से आग लग गई है। टीम मौके पर पहुंचती है और शुरुआती जांच शुरू होती है। धीरे-धीरे हमारे सामने तथ्य आते हैं कि ये हादसा नहीं हत्या है। CCTV की जांच संदेहास्पद गतिविधि… pic.twitter.com/fyQsX0fRt2
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 27, 2025
पहले गला घोंटा फिर घी छिड़काअमृता ने पुलिस के सामने हत्या की बात कबूलते हुए दावा किया है कि उसका लिव-इन पार्टनर आपत्तिजनक तस्वीरों व वीडियो को डिलिट नहीं कर रहा था। उलटा उसे पब्लिक करने की धमकी देता था। तंग आकर उसने ठान लिया कि इसे हमेशा के लिए मौत की नींद सुला देना है। अमृता उसके एक्स बॉयफ्रेंड सुमित कश्यप और एक और शख्स संदीप कुमार ने मिलकर साजिश रची और राम कृष्ण मीणा की मौत की तारीख तय की-6 अक्टूबर। तीनों ने राम का पहले गला घोंटा, फिर उस पर तेल और घी छिड़का। इसके बाद गैस सिलेंडर से ब्लास्ट कर उसे खौफनाक मौत दे दी।
फुल-प्रूफ थी प्लानिंगअमृता यूपी के मुरादाबाद से BSc कर चुकी थी और फॉरेंसिक की पढ़ाई कर रही थी। सबूतों के साथ खेलना उसे बखूबी आता था। यही नहीं उसे क्राइम थ्रिलर देखने का जबरदस्त शौक था। इसी वजह से उसने एक साजिश रची कि मर्डर को सिलेंडर ब्लास्ट दिखाएंगे। इसमें शख्स के साथ-साथ सारे सबूत भी स्वाह हो जाएंगे। उसका एक्स एलपीली गैस ड्रिस्टिब्यूटर था और वो बदला लेने की साजिश में उसके साथ हो गया।
प्लानिंग थी कि हत्या के बाद घर के गैस सिलेंडर से ब्लास्ट करा दिया जाएगा। सभी को लगेगा कि यह हादसा है। हुआ भी ऐसा ही। पुलिस को पहली नजर में यह एक दुर्घटना ही लगी। पुलिस ने बताया कि इन्होंने पहले शख्स का गला दबाया। फिर उस पर घी और तेल छिड़का ताकि आग तुरंत पकड़ ले। फिर सिलेंडर का रेगुलेटर खोला और पीड़ित के सिर के पास रख दिया ताकि बचने की कोई गुंजाइश न हो। सुमित गैस डिस्ट्रिब्यूटर था, इसलिए उसे पता था कि कितने टाइम में सिलेंडर फटेगा। उन्होंने दरवाजे की जाली काटी और बाहर निकलते हुए अंदर से कुंडी लगा दी ताकि सभी को लगे कि यह हादसा ही है। करीब एक घंटे के बाद जोरदार ब्लास्ट हो गया और पीड़ित के परखच्चे उड़ गए।
लेकिन पुलिस के आगे नहीं चली साजिशडीसीपी उत्तरी दिल्ली राजा बांठिया के मुताबिक शुरुआत पुलिस ने एक्सीडेंट के हिसाब से ही जांच शुरू की थी। लेकिन घटना के तुरंत बाद मिले सीसीटीवी फुटेज ने जांच की पूरी दिशा ही बदल दी। CCTV में देखा जा सकता है कि ब्लास्ट से ठीक पहले चेहरा ढंके 2 लोग और एक लड़की घर से बाहर आते दिख रहे हैं। यहीं से पुलिस का शक गहरा गया। इसके बाद जब इनके फोन ट्रेस किए गए तो सभी के फोन स्विच ऑफ मिले। इसके बाद पुख्ता हो गया कि ये हादसा नहीं हत्या है।
तीनों ने कबूला अपना गुनाहपुलिस ने कॉल रिकॉर्ड और टेक्निकल सर्विलांस के जरिए सभी को एक-एक करके गिरफ्तार कर लिया। सबसे पहले पकड़ में अमृता आई, उसे 18 अक्टूबर को गिरफ्तार किया गया। इसके बाद 21 को सुमित और 23 को संदीप को गिरफ्तार कर लिया गया। तीनों ने पूछताछ में अपना गुनाह कबूल कर लिया। इनके पास से हार्ड डिस्क, एक ट्रॉली बैग, पीड़ित की शर्ट और मोबाइल फोन बरामद हुआ है।
You may also like

यूपी में बदला मौसम का मिजाज, क्या ये ठंडक शुरू होने की आहट तो नहीं, अगले 5 दिनों तक बदली रहेगी

आइसलैंड की वादियों में गूंजा शंकर महादेवन का जादू, दोस्तों संग गाया 'दिल धड़कने दो'

Amit Shah: महाराष्ट्र में BJP को बैसाखियों की जरूरत नहीं, अमित शाह ने मुंबई में नए पार्टी कार्यालय की आधारशिला रखते हुए कही बड़ी बात

मेरा पति नपुंसक है, मुझे 90 लाख का गुजारा भत्ता चाहिए… हाईकोर्ट ने पूछा- सबूत` कहाँ है?

डीएसटी और थाना टीडी की संयुक्त कार्रवाई: भूमिगत टैंक से अवैध बायोडीजल बेचता आरोपी गिरफ्तार, दो टैंक जब्त