बीजिंग: अमेरिका और चीन में हिंद महासागर में रस्साकशी देखी जा रही है। चीन ने हालिया वर्षों में तेजी से इंडियन ओशन रीजन यानी हिंद महासागर क्षेत्र में अपनी गतिविधियां बढ़ाई। इससे एक तरफ भारत की अपने पड़ोस को लेकर चिंता बढ़ी है तो वहीं अमेरिका भी फिक्रमंद है। हिंद महासागर में प्रभाव के लिए चीन और अमेरिका में जोर आजमाईश जगजाहिर है। इन दोनों देशों के बीच दुनिया में खनिज संपदा पर कब्जे की भी प्रतिस्पर्धा है। इस सबके बीच एक चौंकाने वाला तथ्य सामने आया है, जिससे पता चलता है कि अमेरिका की ओर से चीन को हिंद महासागर में माइनिंग में मदद मिल रही है।
साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक, चीनी वैज्ञानिकों ने अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा को धन्यवाद दिया है। ऐसा इसलिए क्योंकि नासा से चीन को हिंद महासागर के बारे में बेहद खास डाटा मिला है। चीनी समुद्र विज्ञानी इस डेटा का उपयोग करके हिंद महासागर में खनिजों की अपनी खोज में तेजी लाए हैं। चीनी वैज्ञानिकों को नासा के डाटा ने हिंग महासागर में डीप सी माइनिंग यानी समुद्र तल में 200 मीटर से ज्यादा गहराई में खनिजों और धातुओं को खोजने में मदद मिली है। इससे सवाल उठा है कि आखिर भारत के पड़ोस में दो 'दुश्मनों' के मेल मिलाप के पीछे की वजह क्या है।

You may also like
कोटा कोचिंग सिटी में NEET छात्रा से धोखाधड़ी! 'आदि' बनकर की दोस्ती, जब खुला राज़ तो उड़ गए होश
स्वच्छ सर्वेक्षण-2024 का पुरस्कार समारोह आज दिल्ली में , मप्र के 8 शहरों को मिलेगा राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान
बिहार में स्पेशल इंटेंसिव रिवीज़न: बाढ़ में बहे काग़ज़, बीएलओ पर दबाव और नाम कटने का डर
Rajasthan Weather Alert: राज्य में अगले 48 घंटे भारी बारिश का अलर्ट, पार्वती बांध के 5 गेट खोलकर छोड़ा गया पानी
कन्हैयालाल हत्याकांड पर बनी 'उदयपुर फाइल्स' फिल्म की रिलीज पर सुप्रीम कोर्ट का फिलहाल हस्तक्षेप से इनकार, अगली सुनवाई केंद्र के फैसले के बाद