Next Story
Newszop

जीरा-अजवाइन चमका देंगे त्वचा, फोड़े-फुंसियां भी होंगी दूर, जानें इस्तेमाल का सही और आसान तरीका

Send Push
बेदाग-निखरी त्वचा पाने की ख्वाहिश में लोग बाजार में बिकने वाले हर महंगे से महंगे प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल भी बेझिझक कर लेते हैं। ऐसा शायद इसलिए भी होता है कि किसी समझदार ने कहा था, 'ब्यूटी में इन्वेस्ट करना जरूरी होता है।' हालांकि, इस बात से हमें कोई समस्या नहीं है, ये बिल्कुल ठीक है। लोगों को अपने ऊपर, अपनी त्वचा के ऊपर पैसा खर्चना चाहिए। मगर इंसान को पैसे खर्च करने और उन्हें बर्बाद कर देने के बीच के बहुत ही छोटे से अंतर को भी समझना चाहिए। अगर आप ऐसा नहीं करते हैं, तो पैसे उड़ते रहेंगे और स्किन को कोई फायदा नहीं होगा। अब आप कहेंगे कि पैसे बचाते हुए स्किन का ख्याल रखने के लिए क्या कर सकते हैं? आइए इस सवाल का जवाब जान लेते हैं।
महंगे प्रोडक्ट्स नहीं किचन में पड़ी चीजें आएंगी काम image

जी हां, आप स्किन का ख्याल रखने के लिए महंगे प्रोडक्ट्स की जगह एक बहुत ही आसान और असरदार नुस्खे का पालन कर सकते हैं। इसके लिए आपको किसी महंगे प्रोडक्ट की कोई जरूरत नहीं होगी, जिसका आपको नाम लेना भी नहीं आता हो। आपको इस नुस्खे में किचन में पड़ी चीजों का इस्तेमाल करना है। बता दें कि इस बेहतरीन नुस्खे के बारे में जानकारी इंस्टग्राम की चर्चित कंटेंट क्रिएटर रुचिता घाग ने एक वीडियो पोस्ट कर दी है।


पेट से होकर जाता है निखरी त्वचा का रास्ता? image

आपने दिल तक पहुंचने के रस्ते को पेट से जाते हुए कई बार देखा और सुना होगा, लेकिन क्या आप जानते हैं कि निखरी त्वचा का रास्ता भी पेट से होकर जाता है? अगर नहीं, तो रुचिता ने अपनी वीडियो के जरिए हम सभी को ये जानकारी बहुत अच्छी तरह दे दी है। यही कारण है कि उन्होंने अपनी वीडियो का टाइटल ही क्लिन गट = क्लियर स्किन रखा है।

इसका मतलब है कि अगर आपका पेट साफ और हेल्दी है, तो आपकी त्वचा भी साफ और हेल्दी रहेगी। ऐसे में रुचिता ने एक ड्रिंक की रेसिपी शेयर की है, जिसे पीकर आपका पेट और स्किन दोनों ही साफ हो जाएंगे। आइए इस ड्रिंक के बारे में विस्तार से जान लेते हैं।


ड्रिंक बनाने में इस्तेमाल हुई सामग्री image

इस नेचुरल डिटॉक्स ड्रिंक को पीने से मुंहासे कम होते हैं, सूजन में कमी आती है और आपकी स्किन अंदर से बाहर तक चमक जाती है। आइए अब सामग्री जान लेते हैं:

  • 1 चम्मच सौंफ
  • 1 चम्मच जीरा
  • 1 चम्मच अजवाइन
  • 2 गिलास पानी
  • चुटकी भर काला नमक

(नोट: आप अपने हिसाब से सामग्री को कम या ज्यादा कर सकते हैं)


ड्रिंक बनाने की विधि image

इस डिटॉक्स ड्रिंक को आपको रोजाना रात के समय पीना है। इससे पेट और स्किन दोनों को फायदे होंगे:

  • इस ड्रिंक को बनाने के लिए आपको सभी बीजों को 2 गिलास पानी में मिला लेना है।
  • अब इन सभी को उबाल लें और 5-10 मिनट तक धीमी आंच पर पकाएं।
  • आखिरी स्टेप में आपको इस पानी को छानकर, काला नमक मिला लेना है और रात में गर्म या गुनगुना करके पिएं।


​स्किन पर निखार लाने के उपाय​


ड्रिंक पीने से होने वाले फायदे image
  • मुंहासे और फुंसियों को साफ करने में मदद मिलेगी
  • शरीर डिटॉक्स होगा
  • सूजन कम होगी
  • स्किन पर नेचुरल चमक आएगी
  • स्वस्थ त्वचा के लिए पाचन में सुधार जरूरी है।





(डिस्क्लेमर: लेख में दिए गए नुस्खे की जानकारी व दावे पूरी तरह से इंस्टाग्राम पर प्रकाशित वीडियो पर आधारित हैं। एनबीटी इसकी सत्यता, सटीकता और असर की जिम्मेदारी नहीं लेता है। किसी भी तरह के नुस्खे को आजमाने से पहले किसी एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।)

Loving Newspoint? Download the app now