सब्जी बनाने का सही तरीका क्या है? अगर आप इन सब्जियों के कुछ संभावित साइड इफेक्ट से बचना चाहते हैं तो न्यूट्रीशनिस्ट श्वेता शाह के टिप्स अपनाएं। उन्होंने एलर्जी, बादी आदि दिक्कतें देने वाली 6 सब्जियों को बनाने का सही तरीका बताया है। जिसमें आपको सब्जी बनाते हुए कुछ मसाले या दूसरी चीजों को भी डालना है।
6 सब्जी बनाने का तरीका
बैंगन बनाने का सही तरीका
बैंगन से कुछ लोगों को खुजली या चमड़ी की समस्या हो जाती हैं। ऐसा पित्त दोष वाले लोगों को ज्यादा होता है। लेकिन इसे बनाने के साथ मेथी दाना डालने से राहत मिल सकती है। यह इन्फ्लामेशन कम करने के साथ खून साफ़ करता है।
लौकी बनाने का सही तरीका

यह पेट के लिए हल्का भोजन होता है लेकिन कई बार रात में खाने या कच्चा सेवन करने पर डाइजेस्टिव फायर को कम कर सकता है। इसके साथ काली मिर्च डालने से ठंडा असर कम हो जाता है।
पालक बनाने का सही तरीका
पालक में आयरन भरा होता है लेकिन ओक्सालेट की वजह से कम मिल पाता है। इसके साथ नीम्बू रस और काली मिर्च का सेवन करें। इससे आयरन पूरा मिलेगा और भारीपन नहीं होगा।
आलू-अरबी बनाने का सही तरीका
आलू और अरबी कुछ लोगों में कब्ज की समस्या या पेट भारी कर सकती हैं। इन्हें बनाते हुए सरसों के दाने इस्तेमाल करें। इससे स्टार्च टूटने में मदद मिलेगी और आलस भी नहीं आएगा।
गोभी-ब्रोकोली बनाने का सही तरीका
गोभी, पत्ता गोभी और ब्रोकोली से बादी, गैस और वात की समस्या हो सकती है। इन्हें दूर करने के लिए अजवाइन डालें। इससे पाचन बढेगा और गैस नहीं बनेगी।
करेला बनाने का सही तरीका
इसका स्वाद तीखा और रूखा होता है। इसे बैलेंस करने के लिए घिसा हुआ नारियल और तिल के बीज डालें।डिस्क्लेमर: लेख में दिए गए नुस्खे की जानकारी व दावे पूरी तरह से इंस्टाग्राम पर प्रकाशित रील पर आधारित हैं। एनबीटी इसकी सत्यता, सटीकता और असर की जिम्मेदारी नहीं लेता है। किसी भी तरह के नुस्खे को आजमाने से पहले किसी एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
You may also like
BGMI 3.8 update : क्या है नया, कैसे करें इंस्टॉल और जानें प्रमुख फीचर्स
हेमंत कैबिनेट की बैठक में 17 एजेंडों पर लगी मुहर, शिक्षक नियुक्ति नियमावली को मिली मंजूरी
बुर्ज खलिफा के सामने स्लाइड कर Reel बना रही थी दीदी, अचानक बिगड़ा बैंलेंस फिर सुनाई दी जोरों की चींख
बिहार के बेतिया में एक ही परिवार की तीन बच्चियाें की जलने से माैत
पलवल में हनी ट्रैप का शिकार डिपो होल्डर, फिरौती के लिए बंधक बनाकर पीटा