सासाराम: बिहार में एक IAS अधिकारी का ऐसा स्वागत हुआ कि नेता भी पीछे छुट गए। राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग का सचिव बनाए जाने के बाद आईएएस दिनेश कुमार राय पहली बार अपने गृह जिला रोहतास पहुंचे, तो पूरे क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल देखा गया। करगहर में ग्रामीणों ने उनके सम्मान में समारोह आयोजित किया, जिसमें हजारों लोगों की भागीदारी रही। उनका स्वागत बेलवाइयां मोड़ से लेकर बलथरी तक दर्जनों स्थानों पर किया गया। दिनेश राय ने इस स्नेह और समर्थन को अपनी सेवाओं का सम्मान बताया। जात-पात से ऊपर उठकर काम करने की अपील करते हुए उन्होंने जनता के बीच एक भावनात्मक संबोधन भी दिया।
स्वागत में सैकड़ों गाड़ियों का काफिलाआईएएस दिनेश कुमार राय का गृह जिला रोहतास आगमन किसी महोत्सव से कम नहीं रहा। करगहर में आयोजित स्वागत समारोह में ग्रामीणों ने फूल-मालाओं, बैंड-बाजों और नारों के साथ उनका स्वागत किया। दावा किया गया कि उनके काफिले में 1000 से अधिक गाड़ियां शामिल थीं और हजारों लोग इस सम्मान समारोह का हिस्सा बने। दिनेश राय इससे पहले करगहर में ही प्रखंड विकास पदाधिकारी के रूप में भी कार्य कर चुके हैं, जिससे स्थानीय लोगों से उनका गहरा जुड़ाव रहा है। आईएएस दिनेश कुमार राय रोहतास जिले के करहगर ब्लॉक के कुशाही गांव के रहने वाले हैं।
'जात नहीं, जमात की बात करता हूं'सम्मान समारोह में अपने भाषण के दौरान दिनेश राय ने कहा कि वो करगहर से मिले प्रेम और समर्थन से अभिभूत हैं। उन्होंने कहा, 'मैं जात-पात का नहीं, जमात की बात करता हूं। यही कारण है कि यहां सभी समाजों के लोग उपस्थित हैं। पिछले दिनों उन पर जातिगत टिप्पणियां की गई थीं, लेकिन उन्होंने हमेशा समर्पित सेवा को प्राथमिकता दी है। युवाओं, महिलाओं और बुजुर्गों की भागीदारी ने उन्हें भावुक कर दिया।'
राजनीति में एंट्री को लेकर कयासदिनेश राय के राजनीति में आने की चर्चा इन दिनों जोरों पर है। इस पर उन्होंने कहा, 'अभी मैं सरकारी सेवा में हूं और सरकार द्वारा दिए गए दायित्वों का पालन कर रहा हूं।' हालांकि उन्होंने यह जरूर कहा कि वह लंबे समय तक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आप्त सचिव रहे हैं और आगे भी सरकार की सेवा को ही प्राथमिकता देंगे। बावजूद इसके, उनके वीआरएस लेकर विधानसभा चुनाव लड़ने की संभावना से इनकार नहीं किया जा रहा, खासकर तब जब नीतीश कुमार पहले भी अपने करीबी अफसरों को राजनीतिक टिकट दे चुके हैं।
कौन हैं BAS से IAS बने दिनेश राय?दरअसल, अगस्त 2022 में बिहार प्रशासनिक सेवा (BAS) के 26 अधिकारियों को भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में पदोन्नत किया गया था। इसमें मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के निजी सचिव रहे दिनेश कुमार राय भी शामिल थे। रोहतास जिले के करहगर प्रखंड के कुशाही गांव के मूल निवासी दिनेश राय पिछले छह साल से अधिक समय से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के निजी सचिव के रूप में कार्यरत थे। ये प्रमोशन बिहार प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि मानी गई थी। इसके बाद से दिनेश कुमार राय भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के अधिकारी कहे जाने लगे। दिनेश कुमार राय की पदोन्नति विशेष रूप से महत्वपूर्ण रही क्योंकि वे मुख्यमंत्री के निजी सचिव के रूप में कार्यरत थे। फिर बाद में पश्चिम चंपारण (बेतिया) के डीएम बनाकर भेज दिए गए। जो अब प्रमोशन पाकर बिहार राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के सचिव बने हैं।

You may also like
रोहित शर्मा की छुट्टियां: पत्नी रितिका के साथ अबू धाबी में बिताए प्यार भरे पल
Aaj Ka Panchang (आज का पंचांग), 22 June 2025 : आज आषाढ़ कृष्ण द्वादशी तिथि, जानें शुभ मुहूर्त कब से कब तक
जर्मनी, रूस और उज्बेकिस्तान, US-UK छोड़ भारतीय छात्रों को पसंद आ रहे ये देश, जानें वजह
Ollie Pope का शतक: भारत के खिलाफ इंग्लैंड की मजबूत शुरुआत
लीड्स टेस्ट: इंग्लैंड की ठोस शुरुआत, ओली पोप का शतक, भारत को बुमराह ने दिलाई बढ़त