जयपुर: राम का नाम लेकर पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भाजपा पर खूब सियासी हमला किया। उन्होंने कहा कि राम तो हमारे हैं लेकिन बीजेपी ने राम पर कब्जा कर लिया। गहलोत ने कहा कि बीजेपी धर्म के नाम पर हमेशा से माहौल बनाती आई है। ऐसा माहौल बनाया जाता है कि हम तो हिंदू है ही नहीं। खासतौर पर चुनाव के समय वे कुछ ज्यादा ही धार्मिक हो जाते हैं। आने वाले दिनों में बिहार के चुनाव हैं। चुनाव से पहले वे लोग फिर से राम का नाम लेकर ऐसा माहौल बनाएंगे कि राम तो केवल उन्हीं के लिए हैं। गहलोत ने कहा कि ये लोग भरोसे के लायक नहीं हैं। बिहार चुनाव के बाद ये लोग अड़ंगा भी लगा सकते हैं।
हमारे अधिकांश नेताओं के नाम में राम लगा हैप्रदेश कांग्रेस कार्यालय में हुए ओबीसी सम्मेलन को संबोधित करते हुए गहलोत ने कहा कि हमारे राम तो मर्यादा पुरुषोत्तम राम है। उनके वाले आग लगाने और दंगा भड़काने वाले हैं। उन्होंने कहा कि हमारे (कांग्रेस) तो अधिकांश नेताओं के नाम के साथ राम लगा हुआ है। नाथूराम मिर्धा और परसराम मिर्धा जैसे कितने ही नेता हुए जिनके नाम में राम लगा हुआ है। बीजेपी को यह बताना चाहिए कि उनके कितने नेताओं के नाम के साथ राम लिखा हुआ है। राम है तो हमारा लेकिन उन लोगों ने कब्जा कर लिया। कभी सड़कों पर उतर कर, कभी आग लगाकर और कभी दंगे भड़का कर राम के नाम पर कब्जा किया। इनके राम तो वो है जबकि हमारे राम मर्यादा पुरुषोत्तम राम है।
देश मोदी के साथ नहीं - गहलोतगहलोत ने कहा कि देश मोदी के साथ नहीं है। मोदी को सिर्फ 31 प्रतिशत वोट मिले थे। 69 फीसदी लोगों ने मोदी के खिलाफ वोट दिया था। यह बात उन्हें भूलनी नहीं चाहिए। गहलोत ने कहा कि किसी को घबराने की जरूरत नहीं है क्योंकि राज भले ही मोदी कर रहे हैं लेकिन देश मोदी के साथ नहीं है। यह सब मार्केटिंग का खेल है और मार्केटिंग में मोदी जी मास्टर हैं।
राहुल गांधी सुधारक और संत की तरहपूर्व सीएम गहलोत ने कहा कि वे राहुल गांधी को सुधारक के तौर पर देखते हैं। जिस तरह से ज्योतिबा फुले ने सामाजिक न्याय की मुहिम शुरू की थी। उसी तरह राहुल गांधी समाज सुधारक का काम कर रहे हैं। वे साफ कह रहे हैं कि आप मौका मत चूको। अभी नहीं तो कभी नहीं। गहलोत ने कहा कि राहुल गांधी के रूप में हमे एक नया योद्धा मिला है, जिसने अपना व्यक्तित्व और पूरा जीवन गरीब को सुपुर्द कर दिया है। वे एक सुधारक और संत की तरह देशवासियों की सेवा करना कर रहे हैं।

You may also like
इंग्लैंड टेस्ट सीरीज से बाहर हो सकते हैं नितीश कुमार रेड्डी : रिपोर्ट
जवान की दौड़ते हुए हार्ट अटैक से मौत, उत्तराखंड में तैनात थे राजस्थान के रामचंद्र, शोक में डूबा गांव
जर्जर पुलों को नष्ट किया जाएगा : अजित पवार
बिहार में नई पार्टी बनाने की अटकलों के बीच तेज प्रताप यादव का नया सोशल मीडिया पेज लॉन्च
संसद मॉनसून सत्र: ऑपरेशन सिंदूर समेत अन्य मुद्दों पर चर्चा को तैयार है सरकार, लेकिन विपक्ष के सामने रखी ये शर्त