Next Story
Newszop

आज का राशिफल 24 जून 2025 : मेष, कर्क और कुंभ राशि के लिए मंगलकारी दिन, शशि योग का मिलेगा फायदा

Send Push
Aaj Ka Rashifal 24 June 2025 : 24 जून का राशिफल पंचांग और ज्योतिषीय गणना के आधार पर मेष, कर्क और कुंभ राशि के लिए लाभ की स्थिति को दर्शा रहा है। चंद्रमा का गोचर आज वृषभ उपरांत मिथुन राशि में रोहिणी और मृगशिरा नक्षत्र से होने जा रहा है। ऐसे में आज आज चंद्रमा की स्थिति प्रबल रहेगी और चंद्रमा आज शशि योग का निर्माण करेंगे साथ ही आज चंद्रमा से दूसरे भाव में गुरु और सूर्य रहेंगे जबकि द्वादश भाव में आज शुक्र की मौजूदगी रहेगी। इन स्थितियों में आज का दिन मेष से मीन तक किन-किन राशियों के लिए शुभ और मंगलकारी रहेगा, जानें आज का राशिफल।
मेष राशि,भौतिक सुख साधन मिलने की खुशी होगी। image

मेष राशि के लिए आज मंगलवार का दिन मंगल के पंचम भाव में होने से शुभ रहने वाला है। आपका प्रभाव और सम्मान बढेगा। आप जोश और उत्साह से आज भरपूर नजर आएंगे। आज का दिन आपकी सुख-समृद्धि में वृद्धि करने वाला रहेगा, भौतिक सुख साधन मिलने आज आपका मन प्रसन्न रहेगा। धन संपत्ति से जुड़े मामलों में आज आपको भाग्य का साथ मिलेगा। परिवार में किसी से अपने मन की बात कहेंगे तो वह पूरी हो सकती है। आपको किसी शुभ कार्य में भाग लेने का मौका मिलेगा और कार्यक्षेत्र में अपनी क्षमता के अनुसार काम मिलने से आप प्रसन्न होंगे।

आज भाग्य 87% आपके पक्ष में रहेगा। बजरंगबली की उपासना करें और सिंदूर भेंट करें।


वृषभ राशि, नए लोगों से संपर्क बनेंगे जो फायदेमंद होगा image

वृषभ राशि के जातक आज कोई नया काम शुरू करेंगे तो उनको सफलता मिल सकती है। लेकिन शत्रुओं से आपको सतर्क रहना होगा। नए संपर्क सूत्रों का विकास होगा, कुछ नए लोगों के साथ मेलजोल बढ़ाने में आप सफल रहेंगे और परिवार में आपसी सहयोग बढेगा। आपका कोई लंबे समय से रुका हुआ काम आज आपके लिए परेशानी का कारण बन सकता है। अगर आप किसी प्रॉपर्टी में निवेश करते हैं तो यह आपको भविष्य में अच्छा मुनाफा दे सकता है। लव लाइफ के लिहाज से दिन आज अच्छा है।


आज भाग्य 86% आपके पक्ष में रहेगा। गणेशजी को लड्डू का भोग लगाए।


मिथुन राशि, आर्थिक मामलों में संयम रखना होगा image

मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन लाभदायक रहेगा। विशेष रूप से दिन का दूसरा भाग आज अनुकूल रहेगा। आपको आज अनुभवी लोगों से सहयोग और मार्गदर्शन प्राप्त होगा। आर्थिक मामलों में आज आपको संयमित होकर चलना होगा, कुछ पेंडिंग बिल और भुगतान करने होंगे। जमा पूंजी में कमी बेचैन करेगी। जीवनसाथी से आपको आज सहयोग और सपोर्ट मिलेगा जिससे आपका आत्मबल और उत्साह बढेगा। आपका कोई महत्वपूर्ण काम पूरा होगा। आप बच्चों की शिक्षा और करियर पर भी आज ध्यान देंगे। कानूनी मामलों में आज आपको सावधान रहना चाहिए, रिश्तेदारों से बातचीत को संयमित रखना चाहिए।


आज भाग्य 90% आपके पक्ष में रहेगा। शिव चालीसा का पाठ करें।


कर्क राशि, मूल्यवान वस्तु प्राप्त हो सकती है image

कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन अनुकूल और लाभदायक होगा। आज आप अपने दोस्तों की मदद से किसी महत्वपूर्ण काम में सफलता पाएंगे। अगर आपने अपना कोई राज छिपाकर रखा था तो वह आज लोगों के सामने उजागर हो सकता है, इसलिए आपको आज इस मामले में सतर्क रहने की जरूरत है। कार्यक्षेत्र में आज आपको वरिष्ठजनों से सहयोग और मार्गदर्शन प्राप्त होगा। आज आपको उपहार स्वरूप कोई मूल्यवान वस्तु प्राप्त हो सकती है। बच्चों की ओर से आज आप खुशी पाएंगे। करियर मे आज आपके उन्नति होगी। जो लोग रोजगार की तलाश में हैं उनको भी आज सफलता मिल सकती है।

आज भाग्य 83% आपके पक्ष में रहेगा। बजरंगबाण का पाठ करना आज लाभदायक होगा।


सिंह राशि, मन विचलित होगा, काम के प्रति सजग रहें image

सिंह राशि के लोगों के लिए आज मंगलवार का दिन मिश्रित रहने वाला है। मंगल और केतु की युति से आपका मन आज विचलित होगा। जोखिम वाले काम से आपको आज बचने की जरूरत है। कार्यस्थल पर आप अपनी योजना और कार्यकुशलता का लाभ ले पाएंगे। नौकरी करने वाले जातकों को आज अपने काम के प्रति सजग रहना चाहिए वैसे आज आपको अधिकारी वर्ग से पूरा सहयोग और सपोर्ट मिलेगा। यदि आपके ससुराल पक्ष के साथ संबंध लंबे समय से तनावपूर्ण चल रहे हैं तो आज बातचीत से स्थिति में सुधार होना संभव है। पैतृक धन संपत्ति से आपको आज लाभ और सुख मिल सकता है। आपकी परिचय का दायरा भी आज बढेगा।

आज भाग्य 81% आपके पक्ष में रहेगा। हनुमानजी को सिंदूर का लेपन करना शुभ रहेगा।


कन्या राशि, काम के प्रति सकारात्मक रहना होगा image

कन्या राशि के लिए आज का दिन कुल मिलाकर अनुकूल रहेगा। धर्म अध्यात्म के मामले में आपकी रुचि बढेगी। आप कुछ धार्मिक गतिविधियों में भी सक्रिय रूप से भाग लेंगे। कार्यक्षेत्र में छोटे मुनाफे के चक्कर में किसी बड़े मुनाफे को हाथ से न जाने दें, इस बात का ध्यान रखें। आपके लिए आज जरूरी है कि अपनी कार्य योजना को बेहतर प्रबंधन के साथ पूरा करने का प्रयास करें। एक साथ कई काम में हाथ डालेंगे तो काम बनने की बजाय बिगड़ जाएगा। शिक्षा के क्षेत्र में आज कन्या राशि के जातक बेहतर प्रदर्शन कर सकते है। वैवाहिक जीवन के मामले में आज का दिन आपका सामान्य रहेगा। मधुर भोजन का आनंद ले सकते है।

आज भाग्य 83% आपके पक्ष में रहेगा। कृष्ण भगवान को माखन- मिश्री का भोग लगाए।


तुला राशि, लंबे समय से रुका काम बनेगा image

तुला राशि के जातकों को आज अपने काम के प्रति सजग रहने की जरूरत है। किसी वजह से आपका कोई महत्वपूर्ण काम अटक सकता है। आपके सितारे बताते हैं कि आपको आज अनजान लोगों से दूरी बनाकर रखनी होगी। वैसे आज अचानक लाभ मिलने से आप प्रसन्न रहेंगे। कोई लंबे समय से रुका हुआ काम पूरा हो सकता है। सेहत के मामले में आपको आज अपना ध्यान रखना होगा। पड़ोसियों और मित्रों से आपको आज सहयोग मिल सकता है।

आज भाग्य 82% आपके पक्ष में रहेगा। पहली रोटी गौ माता को खिलाएं।


वृश्चिक राशि, नौकरी में आपको आज अच्छा अवसर मिलेगा image

वृश्चिक राशि के लोगों के लिए आज का दिन सकारात्मक परिणाम देने वाला रहेगा। आपको आज वैवाहिक जीवन में प्रेम और खुशी मिलेगी। आप अपने परिवार के लोगों के साथ आज मनोरंजक समय बिताएंगे। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को आज कुछ अच्छे मौके मिलेंगे। शिक्षा के क्षेत्र में आज का दिन वृश्चिक राशि के लिए अनुकूल रहेगा। तकनीकी मामलों को लेकर आपको आज परेशानी होगी। ससुराल पक्ष से आपको आज सहयोग और अपेक्षित लाभ मिलेगा। रुचिकर भोजन का आनंद लेंगे।

आज भाग्य 81% आपके पक्ष में रहेगा। बजरंगबाण का पाठ करना शुभ रहेगा।


धनु राशि, बिजनेस में आज लाभ मिलेगा image

धनु राशि के लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आपको किसी से पैसा उधार या कर्ज लेने से बचना होगा, अन्यथा परेशानी हो सकती है। आप अपनी मेहनत और लगन से कार्यस्थल पर अपने वरिष्ठों को प्रसन्न करेंगे। बिजनेस में आज लाभ मिलेगा लेकिन आपकी जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। आपके कुछ बढ़ते हुए खर्चे आपके लिए परेशानी का सबब बन सकते हैं। जो लोग तकनीकी काम अथवा बिजली के काम के जुड़े हुए हैं उनकी कमाई में आज वृद्धि होगी।

आज भाग्य 86% आपके पक्ष में रहेगा। किसी जरूरतमंदों को चावल का दान करें।


मकर राशि,कोई महत्वपूर्ण काम आज पूरा हो सकता है image

मकर राशि के लिए आज का दिन कामकाज के लिहाज से अच्छा है। आपको कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों से सहयोग प्राप्त होगा। आपको अपनी कलात्मक क्षमता और अनुभव का आज लाभ मिलेगा। जो लोग घर से दूर रह रहे हैं उनको आज कुछ उलझन वाली सूचना मिल सकती है। भाइयों से आपको आज सहयोग मिलेगा। आपका कोई महत्वपूर्ण काम आज पूरा हो सकता है, लेकिन इसके लिए आपको काफी परिश्रम भी करना होगा। आपको आज दूर रहने वाले मित्रों और संबंधियों से सहयोग मिलेगा। आर्थिक मामलों में आज किसी पर भी अधिक भरोसा करने से बचें। लव लाइफ के मामले में दिन आपके पक्ष में रहेगा।

आज भाग्य 82% आपके पक्ष में रहेगा। शिव मंत्र ओम नमः शिवाय का जप करें।

Loving Newspoint? Download the app now