आज का मौसम 25 अप्रैल 2025: दिल्ली के लिएआज और कल लू का येलो अलर्ट आईएमडी ने जारी किया है। यानी दोनों दिन तापमान 43 डिग्री से अधिक रह सकता है। सूरज ने आग उगलना गुरुवार से ही शुरू कर दिया है। धूप के साथ गर्म हवाओं के थपेड़े अब लोगों को दिन भर परेशान कर रहे हैं। 28 अप्रैल को मामूली राहत मिलने की संभावना है। इससे पहले तापमान 41 से ऊपर ही बने रहने के आसार हैं। उधर, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा समेत पूरे उत्तर भारत में तेजी से तापमान बढ़ रहा है। आज कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम? पूर्वानुमान के अनुसार शुक्रवार को आसमान साफ रहेगा। कभी-कभार तेज हवाएं चलेंगी। इनकी गति 10 से 30 किलोमीटर तक रह सकती हैं। यह गर्म और शुष्क होंगी। अधिकतम तापमान 42 और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री तक रह सकता है। 26 अप्रैल को आंशिक बादल रहेंगे। 10 से 20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी। अधिकतम तापमान 41 से 43 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23 से 25 डिग्री तक रह सकता है। इस दिन से और बढ़ेगी गर्मी 27 अप्रैल को भी गर्मी काफी अधिक रहेगी। आंशिक बादल रहेंगे। 10 से 20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी। अधिकतम तापमान 40 से 42 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23 से 25 डिग्री तक रहेगा। इसके बाद कुछ राहत मिल सकती है। 28 से 30 अप्रैल के बीच आंशिक बादल छाए रहेंगे। 20 से 30 किलोमीटर की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। अधिकतम तापमान 38 से 40 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22 से 24 डिग्री तक रह सकता है।स्काईमेट के अनुसार अप्रैल के दूसरे हफ्ते में अब तक भीषण गर्मी नहीं पड़ी है। अब दिल्ली-एनसीआर में आने वाले दो दिनों में तापमान में तेज बढ़ोतरी हो सकती है। पहली बार इस सीजन में पारा 42°C को पार कर सकता है। इसके बाद धीरे-धीरे तापमान में गिरावट की उम्मीद है। मौसम का यह पैटर्न मई 2025 के पहले हफ्ते तक जारी रह सकता है। स्काईमेट के अनुसार अप्रैल में अब तक तीन दिन 7 से 9 अप्रैल तक लू की स्थिति रही है। कब होगी बारिश? अगले तीन से चार दिनों में दिल्ली का तापमान बढ़ने की संभावना है। इस दौरान तापमान 40 से ऊपर बना रह सकता है। 26 अप्रैल को तापमान 42 डिग्री से ऊपर जा सकता है। गर्मी के साथ-साथ चक्रवातीय हवाओं के सिस्टम की वजह से दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों में शनिवार को हल्की बारिश हो सकती है। यह थोड़ी देर के लिए और बहुत हल्की बारिश होगी। इसके बाद मौसम फिर साफ हो जाएगा और महीने के आखिरी दिन तक ऐसा ही बना रहेगा। आज आपके यहां कितना तापमान हीटवेव के चलते प्राथमिक स्कूलों के समय में बदलावउत्तर प्रदेश में लगातार बढ़ते तापमान और हीटवेव को देखते हुए सरकार ने परिषदीय और मान्यता प्राप्त प्राथमिक विद्यालयों के संचालन समय में परिवर्तन किया है। शिक्षा निदेशक (बेसिक) प्रताप सिंह बघेल की ओर से गुरुवार को जारी आदेश के अनुसार, अब सभी सरकारी प्राथमिक विद्यालय प्रातः 7:30 बजे से अपराह्न 1:30 बजे तक संचालित किए जाएंगे। विद्यार्थियों की उपस्थिति का समय प्रातः 7:30 से 12:30 बजे तक रहेगा। राजस्थान में मौसम शुष्क रहने की संभावनाराजस्थान में आगामी दिनों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है और तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है।मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार, बीते चौबीस घंटे में राज्य में मौसम शुष्क रहा। इस दौरान राज्य में सर्वाधिक अधिकतम तापमान बाड़मेर में 43.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 3.3 डिग्री अधिक है। राज्य में न्यूनतम तापमान बाड़मेर में 27.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार, राज्य के ज्यादातर भागों में हवा में आर्द्रता की औसतन 06 से 53 प्रतिशत के मध्य दर्ज की गई। उत्तराखंड के मौसम का हालउत्तराखंड के मैदानी क्षेत्रों में गर्म हवाओं के थपेड़ों से लोग बेहाल हैं। पहाड़ से लेकर मैदान तक मौसम शुष्क बना हुआ है और मैदानी क्षेत्रों में चटख धूप खिलने के कारण तपिश बढ़ गई है। दोपहर के समय गर्म हवाएं परेशान कर रही हैं। वहीं, सुबह और शाम के समय में गर्मी से राहत नहीं है। देहरादून सहित अधिकांश मैदानी क्षेत्रों का अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस से अधिक बना हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार आज पर्वतीय क्षेत्रों में आंशिक बादल छाए रहने की साथ ही हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। मैदानी जिलों में मौसम शुष्क बना रहेगा, जिससे तपिश बढ़ने की संभावना है। यूपी में आज कैसा रहेगा मौसम? उत्तर प्रदेश में पड़ रही गर्मी से जनता का हाल बेहाल है। हालांकि ग्रामीण क्षेत्र की तुलना में शहरी क्षेत्र में ज्यादा गर्मी हो रही है। लखनऊ, वाराणसी, बलिया, प्रयागराज, बस्ती, झांसी, अलीगढ़, बरेली और कानपुर समेत कई जिलों में अधिकतम तापमान 40℃ के पार पहुंच गया हैं। अगले 48 घंटो के दौरान अधिकतम तापमान में 2 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती है, जिसके कारण आने वाले दिनों गर्मी और बढ़ सकती है। वहीं शुक्रवार को गाजियाबाद, हापुड़, गौतमबुद्ध नगर, बुलन्दशहर, मैनपुरी, इटावा, औरैया और हमीरपुर समेत कई जिलों में लू चलने का अलर्ट जारी किया गया है।
You may also like
परिवार में किसी की मृत्यु के बाद मुंडन क्यों करवाते हैं? 99% लोग नहीं जानते असली कारण' ⤙
दूल्हे ने कर डाला कांडः पत्नी के साथ-साथ साले-ससुर की भी… ⤙
अब सिर्फ इन 4 दस्तावेज़ों पर मिलेगा फ्री राशन, नए नियमों ने 72% लोगों का पत्ता काटा ⤙
ड्राइवर ने टैक्सी बेचकर सड़क पर तड़पती हुई लड़की का इलाज कराया बदले में लड़की ने किया ऐसा काम की ⤙
रोजाना सिर्फ एक मुट्ठी करें इस दाल का सेवन, फिर वजन होगा तेजी से कम. इम्यूनिटी भी होगी बूस्ट ⤙