अगली ख़बर
Newszop

8 नवंबर 2025 मेष राशिफल: लेन-देन में सावधानी बरतें, हनुमान जी को सिंदूर और गुड़-चना अर्पित करें

Send Push
Aries Horoscope 8 November: आज मेष का करियर राशिफल : मेष राशि वालों के लिए आज का दिन व्यापारिक दृष्टि से थोड़ा चुनौतीपूर्ण साबित हो सकता है। आज आपको कामकाज में कुछ उलझनों का सामना करना पड़ सकता है। व्यापार की गति थोड़ी धीमी नजर आ रही है। इसके साथ ही बिक्री में भी कमी देखने को मिल सकती है। आज के दिन आपको लेन-देन में सावधानी बरतने की आवश्यकता है। वहीं, नौकरीपेशा लोगों के लिए भी दिन थोड़ा तनावपूर्ण रहने वाला है। कामकाज में देरी की संभावना नजर आ रही है।

आज मेष का पारिवारिक और लव राशिफल : मेष राशि के जातकों का पारिवारिक जीवन आज सामान्य रहने वाला है। पति-पत्नी के बीच आपसी प्रेम और समझदारी का भाव देखने को मिलेगा। घर के अन्य सदस्यों में भी प्रसन्नता का वातावरण रहेगा। आज के दिन परिवार के साथ समय बिताने से मानसिक शांति और सकारात्मक ऊर्जा प्राप्त होगी।

आज मेष की सेहत का हाल : मेष राशि वालों को आज के दिन स्वास्थ्य के मोर्चे पर थोड़ी सतर्कता बरतने की ज़रूरत है। कमर दर्द या पीठ के दर्द की समस्या आपको परेशान कर सकती है। लंबे समय तक बैठकर काम करने से बचे और बीच-बीच में आराम करें।

आज मेष राशि के लिए उपाय : दिन की शुरुआत ॐ हनुमते नमः मंत्र का जप से करें। मंगलवार या शनिवार के दिन हनुमान जी को सिंदूर और गुड़-चना अर्पित करें। इससे कार्यों में आ रही अड़चनें दूर होंगी

न्यूजपॉईंट पसंद? अब ऐप डाउनलोड करें