अगली ख़बर
Newszop

हफ्ते में 2-3 बार इंस्टेंट नूडल खाने से बढ़ सकती है बांझपन की समस्या, बढ़ता है और बीमारियों का भी रिस्क

Send Push
इंस्टेंट नूडल्स ना सिर्फ सुविधाजनक होते हैं बल्कि खाने में काफी स्वादिष्ट भी होते हैं। खासतौर पर बच्चों का ये बेहद पसंदीदा फूड होता है। चूंकि यह मिनटों में बनकर तैयार हो जाता है इसलिए बड़े भी इसे खूब चाव से खाते हैं। लेकिन सेहत के लिए इंस्टेट नूडल्स कई गंभीर नुकसान होते हैं। ज्यादातर लोगों को सिर्फ ये पता है कि इंस्टेंट नूडल्स पेट के लिए नुकसानदायक होता है क्योंकि यह मैदे से बना होता है। इसके अलावा यह वजन बढ़ाने का भी काम करता है।
डॉ पीयूष मिश्रा, जनरल फिजिशियन एंड इम्यूनाइजेशन ऑफिसर ,नॉर्थ ईस्ट डिस्ट्रिक्ट, नई दिल्ली, के मुताबिक इंस्टेंट नूडल्स के और भी कई नुकसान होते हैं। ​दअरसल इंस्टेंट नूडल्स पहले से पके होते हैं। आमतौर पर यह फ्लेवरिंग पाउडर या सीजनिंग ऑयल के साथ आते हैं। इसके हाय सोडियम इंग्रेडिएंट्स सैचुरेटेड फैट और लो न्यूट्रिशन वैल्यू के कारण यह काफी अनहेल्दी माना जाता है।
एक्सपर्ट्स का कहना है कि अगर आप हफ्ते में 2 या 3 बार इंस्टेंट नूडल्स खा रहे हैं तो इससे आपकी सेहत में भारी गिरावट आ सकती है। ​आइए जानते हैं इंस्टेंट नूडल्स ज्यादा खाने से सेहत को क्या नुकसान पहुंचता है। Photo credit):iStock
दिल की बीमारी image

अगर आप अक्सर इंस्टेंट नूडल्स खाते हैं तो यह आपके हार्ट हेल्थ के लिए बेहद नुकसानदायक हो सकता है। इसमें हाई सोडियम, सैचुरेटेड फैट और लो न्यूट्रिशन कंटेंट की वजह से ब्लड प्रेशर हाई और कोलेस्ट्रॉल लेवल बढ़ सकता है। इससे इन्फ्लेमेशन भी बढ़ता है जिससे हार्ट अटैक और स्ट्रोक का खतरा रहता है।


हाई ब्लड शुगर image

इंस्टेंट नूडल्स में रिफांइड कार्ब्स की मात्रा अधिक होती है। ऐसे में इससे शुगर स्पाइक होता है और ब्लड शुगर का लेवल बढ़ जाता है। हाई सोडियम, अनहेल्दी फैट और कम पोषक तत्व इंग्रेडिएंट्स के कारण यह मेटाबॉलिक सिंड्रोम के जोखिम को बढ़ाता है। ज्यादा इंस्टेंट नूडल्स खाने से डायबिटीज होने की संभावना बढ़ती है।


इम्यूनिटी होगी कमजोर image

इस तरह के फूड्स में कोई भी जरूरी विटामिन, प्रोटीन, मिनिरल या फाइबर नहीं होता है। ऐसे में इसे खाने से शरीर को सही पोषण नहीं मिल पाता है। इसे खाने से क्रेविंग भी बढ़ती है और इसे लगातार खाने से इम्युनिटी कमजोर होती है। ऐसे में आपको बीमारियां आसानी से घेर सकती हैं।


पाचन का बिगड़ना image

चूंकि इंस्टेंट नूडल्स मैदे से बना होता है और मैदा सेहत के लिए किसी भी लिहाज से सही नहीं होता है। इसमें प्रिजर्वेटिव और अन्य एडिटिव होते हैं जो बेहद हानिकारक हो सकते हैं। इससे पाचन से जुड़ी समस्याएं होने की संभावना बढ़ती है जैसे ब्लोटिंग, गैस, अपच आदि। ज्यादा इंस्टेंट नूडल्स खाने से बॉवेल मूवमेंट में भी समस्या हो सकती है।


फर्टिलिटी में समस्या image

अधिक मात्रा में इंस्ट्रूमेंट खाने का असर महिलाओं की फर्टिलिटी पर भी पड़ सकता है। इससे कंसीव करने में मुश्किल आ सकती है। यह महिलाओं में हार्मोनल संतुलन को प्रभावित कर सकता है। गर्भवती महिलाओं को इंस्टेंट नूडल्स के सेवन से बचना चाहिए। इससे होने वाले बच्चे की ग्रोथ में रुकावट आ सकती है।


वजन का बढ़ना image

इंस्टेंट नूडल से बॉडी में अनावश्यक फैट बढ़ता है जिससे मोटापे की समस्या होती है। इसमें मौजूद अनहेल्दी फैट और ट्रांस फैट शरीर में चर्बी बढ़ाने का काम करते हैं। यदि भूख लगने पर आप इसे खाते हैं तो कुछ देर के लिए आपका पेट भरा हुआ महसूस होगा लेकिन पोषक तत्वों की कमी के कारण आपको जल्दी भूख लग सकती है।

डिस्क्लेमर: यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए है । यह किसी भी तरह से किसी दवा या इलाज का विकल्प नहीं हो सकता । ज्यादा जानकारी के लिए हमेशा अपने डॉक्टर से संपर्क करें । एनबीटी इसकी सत्यता, सटीकता और असर की जिम्मेदारी नहीं लेता है ।
न्यूजपॉईंट पसंद? अब ऐप डाउनलोड करें