प्रियंका चोपड़ा लग्जरी ब्रांड बुल्गरी की ग्लोबल ब्रांड एंबेसडर हैं। ऐसे में वो ब्रांड की क्रिएटिव डायरेक्टर के लिए साथ जयपुर पहुंची। इस दौरान दोनों ही हसीनाओं ने जूलरी और स्टोन से जुड़ी कई चीजें एक्सप्लोर की। पर 43 साल की देसी गर्ल ने अपने स्टाइल से अपने ही देश में विदेशी हसीना को मजा चखा दिया। पहले प्रियंका वीडियो में ब्रांड की क्रिएटिव डायरेक्टर Lucia को अपनी दोस्त बताती हैं।
और, फिर स्टाइलिश अंदाज से ही दोस्त को ढेर कर जाती हैं। हर फोटो में प्रियंका कुछ हटकर पहनी नजर आ रही हैं। साथ ही उन्होंने जूलरी भी ऐसी चुनी है कि उनकी खूबसूरती से नजर हटा पाना मुश्किल होता दिखा। यकीन न हो तो आप खुद ही देख लीजिए प्रियंका की फोटोज। (फोटो साभार: इंस्टाग्राम@bvlgari)
छा गया 43 साल की एक्ट्रेस का स्टाइल
प्रियंका चोपड़ा का स्टाइल आप कभी भी देखेंगे तो वो कुछ यूनिक ही पहनी दिखेंगी। एक ही तरह की ड्रेसेस को बार- बार रिपिट करने की आदत पीसी को पसंद नहीं है। अब आप लेटेस्ट फोटोज में भी डीवा के लुक को निहार लें। हर अटायर को उन्होंने इतनी ग्रेसफुली कैरी किया है कि लुक खुद ब खुद परफेक्ट बनता नजर आया।
टॉप के साथ पहनी दिखीं स्कर्ट
पहली फोटो में प्रियंका केप टॉप पहनी दिख रही हैं। जो कि प्लेन है। और ओवरसाइज होने की वजह से कूल लग रहा है। टॉप ही हाई नेकलाइन भी डीवा की खूबसूरती में चार- चांद लगा रही है। साथ में पीसी ने पहनी है चेक प्रिंट वाली स्कर्ट, जो कि धोती वाली वाइब भी दे रही है। गले में पेंडेंट और हाथों में भी प्रियंका ने एक्सेसरी पहनकर लुक को कंप्लीट बनाया।
ड्रैप्ड गाउन में ढाया कहर

अब आप देखें पीसी का ड्रैप्ड गाउन वाला लुक। डिवा का गाउन साटन का है, जिससे फैब्रिक को गजब की शाइन मिल रही है। बॉलीवुड क्लोजेट इंस्टाग्राम पेज के मुताबिक, प्रियंका के इस गाउन की कीमत 109,800 है। प्रियंका के गाउन की कॉउन नेकलाइन लुक को यूनिक टच दे रही है। साथ ही कट स्लीव्स डिजाइन भी एकदम सुपरहिट नजर आया।
शर्ट और स्कर्ट में दिखीं क्लासी
शर्ट और स्कर्ट वाले लुक को भी प्रियंका ने शानदार बना लिया है। वो वाइट कलर की शर्ट पहनी दिख रही हैं। जिसकी शॉर्ट पफी स्लीव्स हैं। शर्ट के क्रिस्प कॉलर हसीना के लुक को पॉवरफुल बना रहे हैं। वहीं, पीसी ने शर्ट के ऊपर के बटन खोलकर स्वैग भी दिखाया। साथ में प्रियंका ने प्योर वाइट कलर की स्कर्ट पहनी। जो कि शर्ट के साथ परफेक्टली ट्यून कर रही है।
को- ऑर्ड सेट में भी नहीं दिखीं कम
स्कर्ट और गाउन के बाद प्रियंका ने स्टाइलिश को- ऑर्ड सेट पहन क्लासी लुक दिखाया। प्रियंका ने कट सलीव्स टॉप पहना है। जिसपर कॉलर लगाकर लुक की ब्यूटी को एन्हांस किया गया। साथ में प्रियंका ने पहना है प्लेन स्ट्रेट लूज फिट ट्राउजर, जो कि हाई वेस्ट है। प्रियंका के इस लुक ने प्रूफ कर दिया कि हल्के- फुल्के कपड़ों में भी स्ले किया जा सकता है।
बुल्गरी की जूलरी पहनी आईं नजर

बुल्गरी की ग्लोबल ब्रांड एंबेसडर प्रियंका ने एक्सपेंसिव जूलरी पहनने का भी मौका हाथ में नहीं जाने दिया। हर अटायर के साथ वो अलग- अलग तरह के नीकपीस और हैंड एक्सरी पहनी दिख रही हैं। डीवा के रिंग्स के डिजाइन भी काफी सुंदर नजर आए। और, साथ में हैट जैसे एलिमेंट्स जोड़कर लुक को कंप्लीट बना लिया। पीसी का लुक्स फैंस को बहुत पसंद आ रहे हैं।
You may also like
भारत और पाकिस्तान के बीच मैच पर विवाद, सोशल मीडिया पर पहलगाम हमले की चर्चा
UP: बदहाल बिजली व्यवस्था की खुद राज्य के ऊर्जा मंत्री ने खोली पोल! SE को किया निलंबित, शेयर किया अधिकारी का ऑडियो
'संडे ऑन साइकिल' से गूंजा विजय का उत्सव, कारगिल शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि
मध्यप्रदेश से जुड़े महत्वपूर्ण प्रश्न और उत्तर: आपकी सरकारी नौकरी की तैयारी के लिए
मच्छर आपके घरˈ का पता भूल जायेंगे और आपके घर को देखकर डरेंगे, जानिये आखिर कैसे