Mesh Saptahik Rashifal, 28 July to 3 August 2025 : मेष राशि के जातकों के लिए जुलाई महीने का यह अंतिम सप्ताह मानसिक उलझन वाला रह सकता है। आपकी राशि के स्वामी राशि से छठे भाव में गोचर करेंगे जिससे आपको स्वास्थ्य और विरोधी दोनों से भी सतर्क रहना होगा। ऐसे में यह सप्ताह आपके लिए आत्मसंयम धारण करके चलने वाला रहेगा। आपको निकट सगे संबंधियों से भी इस हफ्ते उलझन और मानसिक परेशानी मिलने की आशंका है। वैसे सप्ताह के मध्य का समय कुछ अनुकूल रह सकता है। आपका व्यक्तित्व भी चुनौतियों के बीच निखरकर सामने आएगा।
वैसे इस हफ्ते राशि से चतुर्थ भाव में सूर्य और बुध के होने से किसी की अप्रत्याशित लाभ और सम्मान का भी संयोग बनेगा। भौतिक लालसाओं से मोहभंग का बोध होगा। इस समय साधना, ध्यान और अंतरावलोकन से वास्तविक सुख की अनुभूति होगी। किंतु कहीं न कहीं शरीर में जड़ता और मन में कुछ उलझन का अनुभव भी संभव है। प्रणय संबंधों में अस्थिरता आएगी। स्वास्थ्य की दृष्टि से पाचन और उदर से जुड़ी समस्याएं सिर उठा सकती हैं। अति साहस के स्थान पर विवेक की राह चुनना हितकारी होगा।
सप्ताह के मध्य में आपका आत्मविश्वास प्रबल होकर सामने आएगा। शारीरिक बल बढ़ेगा। जीवनसाथी के साथ मधुर संवाद से पुराने मतभेद मिटेंगे। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। सहयोगियों के साथ सामंजस्य सराहनीय रहेगा। वैसे खर्चों में वृद्धि होगी, पर समुचित आमदनी आपको संतुलन बनाए रखने का सामर्थ्य देगी। मानसिक निर्भीकता और वैचारिक संतुलन दोनों प्रबल होंगे। पारिवारिक सुख की गहराई को आप अनुभव करेंगे। संवाद में स्पष्टता बनाए रखें।
सप्ताहांत में परोपकार की ओर धर्म कर्म की ओर झुकाव होगा। महत्वाकांक्षाओं की पूर्ति की दिशा अब अधिक स्पष्ट दिखाई देगी। मधुर वाणी आपका सबसे सशक्त साधन सिद्ध होगी। विदेश या दूरस्थ संपर्कों से लाभ की संभावना है। किसी वरिष्ठ या ख्याति प्राप्त व्यक्ति का साथ आपके जीवन में प्रेरणा का संचार करेगा। किंतु लोभ और असंयम से बचना आवश्यक है। किसी निर्णय या साहसिक कदम से लाभ का संयोग बनेगा। सप्ताह का अंत किसी शुभ समाचार की सौगात भी लेकर आएगा
शुभ रंग- गुलाबी
शुभ अंक- 3

You may also like
Nag Panchami Ke Upay : नाग पंचमी पर करें शिवलिंग से जुड़े ये उपाय, भोलेनाथ जीवन में भर देंगे खुशियां और मनोकामनाएं होंगी पूर्ण
जब भक्त को सपने में दिखाई दिए दाढ़ी-मूंछ वाले हनुमान तब हुआ कुछ ऐसा जानकर नहीं होगा यकीन, वीडियो में जाने चमत्कारी कथा
बारिश बनी आफत! राजस्थान के कई हिस्सों में जलभराव और सड़कें डूबीं, मौसम विभाग ने 19 जिलों के लिए जारी किया येलो अलर्ट
महिला क्रिकेट: प्रेंडरगास्ट का जलवा बरकरार, आयरलैंड ने ज़िम्बाब्वे के खिलाफ वनडे सीरीज़ में भी किया क्लीन स्वीप
पिता की मौत काˈ ऐसा बदला! आरोपी 14 साल जेल रहा, छूटा तो दिल्ली गया; जब आया तो बेटे ने फरसे से काटा