प्रयागराज: कभी-कभी ऐसा होता है कि करने चले मदद और खुद ही मुसीबत में फंस गए। प्रयागराज में भी ऐसा ही हुआ। एक एनजीओ के लोग कोबरा को रेस्क्यू करके उसे कार से जंगल में छोड़ने जा रहे थे। बीच में उन्होंने गौर किया कि सांप कहीं गायब है। उन्होंने आनन-फानन में कार बीच शहर में रोकी और टॉर्च की रोशन में फिर से रेस्क्यू किया। दो घंटे की मेहनत के बीच सांप कार के पुर्जों के बीच आराम फरमाते मिला।
हुआ यह कि शनिवार शाम को प्रयागराज के एक एनजीओ एनिमल केयर को सूचना मिली कि एक संपेरा सिविल लाइंस क्षेत्र में घूम रहा है। वह नशे में है और अपनी टोकरी से कोबरा को निकाल कर लोगों को डरा रहा है। खबर मिलते ही एनजीओ की संचालिका वंशिका गुप्ता उसे खोजने निकल पड़ीं।
उन्हें वह संपेरा मिल भी गया। उन्होंने सांप को रेस्क्यू कराकर उसे अपने पास कार में रख लिया और उसे जंगल में छोड़ने जाने लगे। कुछ देर जाकर उन्होंने देखा कि कोबरा अपनी टोकरी में नहीं है। घबराकर उन लोगों ने कार रोक दी।
इसके बाद सिविल लाइंस क्षेत्र में ही वे कार रोक कर टॉर्च की रोशनी में जहरीले सांप को कार में खोजने लगे। इस खोज में उन्होंने कार एक-एक पुर्जा चेक किया। सौभाग्य से उन्हें सांप कार में ही मिल गया। उसे उन्होंने फिर से टोकरी में रखा, उसे ठीक से बंद किया। लेकिन अब उसे रात में जंगल में छोड़ने का प्लान कैंसल किया और अगले दिन ऐसा करने की बात कही। लेकिन इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ।

You may also like

एशेज से पहले आग उगल रहे मिचेल स्टार्क, खतरनाक यॉर्कर से 'तोड़ा पैर', VIDEO देख कांपने लगेंगे अंग्रेज!

तमिल अभिनेता अभिनय का निधन: फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर

पानी की टंकी पर चढ़ी तब दर्ज हुआ दुष्कर्म का केस, 5 दिन से रिपोर्ट लिखवाने भटक रही थी पीड़ित महिला

आईएसआईएस के निशाने पर था आरएसएस का लखनऊ कार्यालय, गुजरात में पकड़े गए आतंकियों पर बड़ा खुलासा

'BJP जितना पाप करेगी, EC उस पर पर्दा डालेगा', तेजस्वी यादव ने चुनाव आयोग पर लगाए गंभीर आरोप