मुंगेर: बिहार में मुंगेर जिले की तारापुर विधानसभा सीट पर वोटिंग जारी है। यहां मुख्य मुकाबला बीजेपी नेता सह बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और राजद के अरुण साह के बीच है। जन सुराज पार्टी ने यहां से डॉ संतोष सिंह को मैदान में उतारा है। आज बिहार चुनाव 2025 के पहले फेज में 3,06,333 वोटर तारापुर के अगले विधायक का फैसला करेंगे। बिहार के मुंगेर जिले का एक प्रमुख अनुमंडल स्तरीय कस्बा तारापुर इतिहास, संस्कृति, आस्था और राजनीति के कई रंगों को समेटे हुए है। तारापुर विधानसभा क्षेत्र जमुई लोकसभा क्षेत्र का हिस्सा है। तारापुर विधानसभा क्षेत्र में असरगंज, टेटिहा बम्बर, संग्रामपुर और खड़गपुर ब्लॉक की आठ ग्राम पंचायतें शामिल हैं। 1951 में स्थापित इस क्षेत्र ने 19 बार विधायक चुने हैं, जिनमें दो उपचुनाव शामिल हैं।
तारापुर विधानसभा में इतनी पंचायतें
इस क्षेत्र की राजनीतिक विशेषता यहां की ओबीसी आबादी, खासकर कुशवाहा समुदाय का प्रभाव है। यहां से चुने गए अधिकांश विधायक इसी जाति से रहे हैं, चाहे वे किसी भी राजनीतिक दल से जुड़े हों। कांग्रेस ने पांच, जदयू ने छह (दो बार समता पार्टी के रूप में) और आरजेडी ने तीन बार जीत हासिल की। अन्य दलों जैसे संयुक्त सोशलिस्ट पार्टी, शोषित दल, जनता पार्टी, सीपीआई और एक निर्दलीय ने भी एक-एक बार जीत दर्ज की। 2021 के उपचुनाव समेत दो इलेक्शन में जदयू और राजद के बीच जीत का अंतर करीब 2 से 4 प्रतिशत रहा है। इस सीट पर 2010 के बाद से जदयू का कब्जा रहा है।
तारापुर सीट पर वोटिंग के लाइव अपडेट्स यहां देखें
पेज लगातार अपडेट हो रहा है, रीफ्रेश करके लेटेस्ट अपडेट देखते रहें।
7:47 AM: तारापुर में वोटिंग जारी
7:00 AM: तारापुर में वोटिंग शुरू

You may also like

अंग्रेजी सिविल सर्विस यूं बनी भारतीय

Property News: दिल्ली एयरपोर्ट के करीब बस रहा है एक नया शहर, कौन कर रहा है ₹7200 करोड़ का निवेश!

अफगानिस्तान से जंग ही होगी... पाकिस्तानी रक्षा मंत्री ने तालिबान को दी युद्ध की खुली धमकी, इस्तांबुल बैठक से पहले बड़ा बयान

'शिक्षा ही राष्ट्र निर्माण करती है, सिर्फ मंदिर जाकर मैं शिक्षक नहीं बनूंगा', वोट डालने के बाद बोले खेसारी लाल यादव

दिल्ली में अब भी सांस लेना मुश्किल, हवा में जहर बरकरार, चांदनी चौक का AQI 294, एनसीआर में भी हाल चिंताजनक