अगली ख़बर
Newszop

आज का अंक ज्योतिष 13 अक्टूबर 2025 : मूलांक 5 वाले व्यापार में बनाएंगे नई योजनाएं, मूलांक 8 को रहना होगा सतर्क, जन्मतिथि से जानें आज का भविष्यफल

Send Push
Aaj Ka Ank Jyotish, 13 October 2025 : किसी भी व्यक्ति के मूलांक के आधार पर अंक ज्योतिष में उसके भविष्य और व्यक्तित्व के बारे में पता लगाया जाता है। हर अंक का अपना स्वामी ग्रह होता है। अपना मूलांक आप जन्म तारीख के अंकों के योग से जान सकते हैं, जो 1 से 9 मूलांक तक होते हैं। आज 13 अक्टूबर, सोमवार का दिन है। अंक ज्योतिष के अनुसार, 4 अंक के स्वामी ग्रह राहु होते हैं। ऐसे में सभी मूलांक के लोगों पर आज राहु ग्रह का प्रभाव देखने को मिलेगा। वहीं, आज सोमवार का दिन है जिसके स्वामी ग्रह चंद्रमा होते हैं और चंद्रमा का अंक 2 होता है। आज मूलांक 2 वालों को आर्थिक मामलों में मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है और मूलांक 4 वाले जीवनसाथी के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। आइए विस्तार से जानें 12 अक्टूबर का अंकज्योतिष फल, 1 मूलांक से 9 मूलांक वालों के लिए आज का पूरा दिन कैसा रहने वाला है।
मूलांक 1 image

आज का दिन मूलांक 3 वालों के लिए थोड़ा मुश्किलों से भरा हो सकता है। अगर आप सरकारी कार्यों से जुड़े हुए हैं, तो उन्हें समय पर पूरा करना जरूरी होगा। काम का ज्यादा प्रेशर होने से मानसिक तनाव महसूस हो सकता है। पारिवारिक मामले में भी दिन तनावपूर्ण रह सकता है। जीवनसाथी के साथ मन की बात शेयर करने से सुकून महसूस हो सकता है। हालांकि, संयम रखना जरूरी होगा।


मूलांक 2 image

आज मूलांक 2 वालों को आर्थिक मामलों में कुछ मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। धन संबंधी मामलों में सतर्क रहना जरूरी होगा। इसी के चलते मानसिक रूप से परेशान रह सकते हैं और तनाव भी बढ़ने की संभावना है। परिवार में माता का स्वास्थ्य अचानक खराब हो सकता है। ऐसे में चिंता ज्यादा बढ़ने की संभावना है। आज जीवनसाथी से किसी भी प्रकार की बहस करने से बचें।


मूलांक 3 image

अंक ज्योतिष के अनुसार, मूलांक 3 वालो का दिन सामान्य रहेगा। अपनी सेहत पर आपको विशेष रूप से ध्यान देना होगा। सांस से जुड़ी कोई समस्या होने का भय है। ऐसे में सतर्क रहना जरूरी होगा और धन का मामले में आपको सोच-समझकर कोई भी फैसला लेना होगा। इस समय कोई भी जोखिम भरा निर्णय लेने से बचें। परिवार में चल रही कुछ समस्याओं के चलते आप उदास रह सकते हैं।


मूलांक 4 image

अंक ज्योतिष की गणना के अनुसार, आज मूलांक 4 वाले मानसिक रूप से परेशान रह सकते हैं। आर्थिक मामलों में आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है। इस समय आता हुआ धन कहीं रुकने की संभावना है। ऐसे में मन उदास रहेगा और तनाव भी बढ़ सकता है। पारिवारिक मामलों में दिन सामान्य रहेगा। हालांकि, जीवनसाथी के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे और आपको उनका पूरा साथ मिलेगा।


मूलांक 5 image

आज का दिन मूलांक 5 वालों के लिए अच्छा रहेगा। व्यापार के क्षेत्र में आप कारोबार आगे बढ़ाने के लिए नई योजनाएं बना सकते हैं। इससे उन्नति प्राप्त होने की भी संभावना है। हालांकि, किसी बात के चलते आपका मन परेशान रह सकता है। ऐसे में इस समय धन संबंधी फैसले जल्दबाजी में लेने से बचें। परिवार में सभी सदस्य आपका साथ देंगे और घर का माहौल सुखद बना रहेगा।


मूलांक 6 image

आज मूलांक 6 वालों का दिन सामान्य रहेगा। आर्थिक मामलों में भी विशेष लाभ मिलने की कम संभावना है। इस समय आपके लिए निवेश से बचना बेहतर होगा। जल्दबाजी में जोखिम भरे निर्णय लेने से नुकसान उठाना पड़ सकता है। परिवार के साथ समय व्यतीत करना ज्यादा बेहतर रहेगा और वे आपका हर फैसले में साथ देंगे। आप जीवनसाथी के साथ किसी यात्रा पर जाने का प्लान भी बना सकते हैं।


मूलांक 7 image

आज का दिन मूलांक 7 वालों के लिए मुश्किलों से भरा रह सकता है। कार्यक्षेत्र में आपको रुकावटों और मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में मानसिक तनाव बने रहने की भी संभावना है। परिवार में किसी सदस्य के साथ विवाद हो सकता है। ऐसे में क्रोध से बचें और संयम रखना भी जरूरी होगा। अन्यथा इसका असर आपकी सेहत पर भी पड़ सकता है।


मूलांक 8 image

आज मूलांक 8 वालों को आर्थिक मामलों में कोई भी फैसला सोच-समझकर लेना होगा। जल्दबाजी में निर्णय लेने से नुकसान हो सकता है। साथ ही, धन की हानि होने की भी संभावना है। कार्यस्थल पर किसी के साथ विवाद हो सकता है। ऐसे में आपको संयम रखना होगा और अत्यधिक क्रोध से भी बचें। जीवनसाथी के साथ किसी भी बात पर बहस करने से बचें।


मूलांक 9 image

अंक ज्योतिष के अनुसार मूलांक 9 वालों का दिन आज सामान्य रहेगा। आर्थिक मामलों में इस किसी भी प्रकार के धन निवेश से बचें, अन्यथा हानि हो सकती है। हालांकि, आपको रुका हुआ धन वापस मिल सकता है। जिससे तनाव कम होगा और आपको सुकून महसूस होगा। वहीं, परिवार के किसी सदस्य के साथ विवाद होने की संभावना है। ऐसी स्थिति में कटु वाणी का प्रयोग करने से बचें।

न्यूजपॉईंट पसंद? अब ऐप डाउनलोड करें