शिपमेंट में आ गई कमी

क्रूड ऑयल की ग्लोबल डिमांड का 2% ईरान से आता है है। यहां के खरग द्वीप से करीब 90% तेल बाहर भेजा जाता है। सैटेलाइट इमेज से पता चलता है कि क्रूड शिपमेंट में कमी आई है। हालांकि ईरान ने खरग द्वीप टर्मिनल की परिधि को भी खाली कर दिया है। वहीं होर्मुज जलडमरूमध्य चालू है। यहां से वैश्विक तेल शिपमेंट का लगभग 20 प्रतिशत ऑयल बाहर भेजा जाता है।
सप्लाई पर कब्जा
इजरायल-अमेरिकी दबाव बढ़ने की सूरत में ईरान तेल सप्लाई रोक सकता है। खाड़ी के दूसरे तेल उत्पादक देश की महत्वपूर्ण साइट्स ईरानी मिसाइलों की पहुंच में हैं। वह उनको भी निशाना बना सकता है। अगर तेल की सप्लाई रुकी तो इससे भारत समेत कई देशों को तेल की सप्लाई नहीं होती। इससे कच्चे तेल की कीमत में अचानक से तेजी आ सकती है।
सऊदी का सहारा
ईरानी सप्लाई रुकने की स्थिति में दुनिया की निर्भरता सऊदी अरब और UAE पर बढ़ जाएगी। अनुमान है कि दोनों 30 से 40 लाख बैरल अतिरिक्त क्रूड ऑयल का प्रतिदिन उत्पादन कर सकते हैं। सऊदी अरब दुनिया का एक प्रमुख तेल उत्पादक देश है। साल 2024 में सऊदी अरामको का तेल उत्पादन 12.7 मिलियन बैरल प्रतिदिन था। सऊदी अरब के पास दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा तेल भंडार है, जो 267 बिलियन बैरल से अधिक है।
रास्ते पर हो सकता है पहरा

पूर्ण युद्ध की स्थिति में ईरान होर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) को बंद कर सकता है। इससे होकर दुनिया की 20% नेचुरल गैस और एक तिहाई तेल ट्रांसपोर्ट होता है। यह रूट बाधित हुआ तो कच्चे तेल में 20% तक उछाल आ सकता है। क्रेडिट रेटिंग एजेंसी ICRA के अनुसार इराक, सऊदी अरब, कुवैत और यूएई से आने वाला कच्चा तेल, जो होर्मुज से होकर गुजरता है, भारत के कुल कच्चे तेल के आयात का लगभग 45-50% है।
भारत पर क्या पड़ेगा असर

भारत अपनी जरूरत का 85 से 88% तेल बाहर से खरीदता है। 2023-24 में सबसे ज्यादा खरीद इराक, सऊदी अरब, रूस और यूएई से हुई। ICRA ने चेतावनी दी है कि अगर होर्मुज जलडमरूमध्य के रास्ते से तेल और गैस की सप्लाई में रुकावट आती है तो भारत की अर्थव्यवस्था पर बुरा असर पड़ सकता है। इससे तेल आयात बिल और चालू खाता घाटा (CAD) बढ़ने की आशंका है। साथ ही इससे प्राइवेट सेक्टर का निवेश भी रुक सकता है। ICRA का अनुमान है कि अगर कच्चे तेल की कीमत 10 डॉलर प्रति बैरल बढ़ती है तो भारत का तेल आयात बिल 13-14 अरब डॉलर तक बढ़ सकता है।
You may also like
धोनी को पछाड़ कर सर्वाधिक टेस्ट शतक जड़ने वाले भारतीय विकेटकीपर बने पंत
Indigo Pilot Sent Mayday Message : इंडिगो विमान के पायलट ने भेजा Mayday मैसेज, कराई गई इमरजेंसी लैंडिंग, जानिए क्या थी वजह
VIDEO: हेडिंग्ले में पहली पारी के दौरान कार्स की बाउंसर गेंद देख चकराए ऋषभ पंत, बोले- '…बहुत तगड़ा'
आईडब्लूएआई ने मनाया गया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस
पूर्णिया के अमौर रेफरल अस्पताल में लापरवाही चरम पर, मरीज बेहाल