रश्मि खत्री, देहरादून: उत्तराखंड में शुष्क मौसम के चलते चटक धूप खिल रही है। जबकि दिन के समय सूरज की तपिश परेशान कर रही है। मैदानी क्षेत्रों में दिन का पारा बढ़ रहा है।
देहरादून के अधिकतम तापमान में सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। दिन का अधिकतम तापमान ढाई गुना अधिक बना हुआ है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार अगले कुछ दिनों तक प्रदेश में मौसम शुष्क बना रहेगा।
पर्वतीय इलाकों में पाला और मैदानी क्षेत्रों में कोहरा परेशानी बढ़ा सकता है। देहरादून और आसपास के क्षेत्र में शुक्रवार को तेज धूप खिली रही। तेज धूप निकलने के कारण दिन के समय गर्मी महसूस की गई।
जबकि पर्वतीय क्षेत्रों में दिन के समय भी सर्दी का एहसास हो रहा है। मैदानी क्षेत्रों में इन दिनों भी गर्मी पड़ रही है। ज्यादातर क्षेत्रों में सुबह और शाम की ठिठुरन बढ़ रही है लेकिन दिन के समय सूरज के तेवर तल्ख हो रहे हैं।
शुक्रवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज किया गया। जबकि न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंच गया है। उधम सिंह नगर का अधिकतम तापमान 29.8 और न्यूनतम तापमान 10.6 डिग्री सेल्सियस रहा।
मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान 19.3 और न्यूनतम तापमान 8.5 डिग्री सेल्सियस रहा। नई टिहरी का अधिकतम तापमान 21.5 और न्यूनतम तापमान 8.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार अगले कुछ दिनों तक मौसम शुष्क बना रह सकता है। पारा भी सामान्य या उससे अधिक हो सकता है। हालांकि मैदानी क्षेत्रों में उथला कोहरा छाने की भी संभावना है।

You may also like

भैया-भौजी राम-राम... बढ़ती ठंड के बीच गांवों में प्रधानी की गर्मी बढ़ती जा रही, सुबह-शाम प्रत्याशी ले रहे हालचाल

Indian Army : इंडियन आर्मी की सप्त शक्ति कमान क्यों जा रही जयपुर? जानिए 10 और 11 नवंबर को क्या होने जा रहा

पहले 10 महीनों में चीन के माल व्यापार में लगातार वृद्धि हुई

शराब और बीड़ी पिलाई, पवित्र राख चटाई, महिला को शरीर से भूत भगाने के लिए दी ऐसी यातनाएं, सुनकर कांप जाएगा कलेजा

क्या है सनातन हिंदू एकता पदयात्रा? जानें हंसराज रघुवंशी की भूमिका