'कांटा लगा गर्ल' शेफाली जरीवाला का 42 की उम्र में दिल का दौरा पड़ने के कारण निधन हो गया। उनके अचानक यूं जाने से पति पराग त्यागी बुरी तरह टूट गए हैं। मां का भी रो-रोकर बुरा हाल हो रहा है। मुंबई में उन्होंने अपने घर पर शायद आखिरी सांस ली क्योंकि उन्हें मृत अवस्था में मुंबई के एक प्राइवेट अस्पताल ले जाया गया था। उनके शव के साथ तीन अन्य लोग भी पहुंचे थे। इस बीच पराग का आखिरी इंस्टाग्राम पोस्ट वायरल हो रहा है। आइए जानते हैं कि पत्नी की मौत के वक्त एक्टर कहां और क्या कर रहे थे।
पत्रकार विक्की लालवानी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेफाली जरीवाला की मौत की जानकारी दी थी। 'ईटाइम्स' की रिपोर्ट के मुताबिक, एक्ट्रेस का कार्डियक अरेस्ट के कारण निधन हुआ है। जिससे हर कोई सदमे में है कि आखिर हो क्या रहा है। क्योंकि अभी 12 जून को करिश्मा कपूर के पूर्व पति संजय कपूर की भी मौत इसी वजह से हुई थी, जब वह पोलो खेल रहे थे और उन्होंने गलती से मधुमक्खी निगल ली थी। खैर।
शेफाली की मौत के पहले कहां थे पराग त्यागी?
पराग त्यागी और तीन अन्य लोग शेफाली जरीवाला की बॉडी को लेकर अस्पताल गए थे। जहां से उनका शव पोस्टमॉर्टम के लिए कूपर अस्पताल भेज दिया गया है। हालांकि एक्ट्रेस मौत से पहले क्या कर रही थीं और वह कहां थीं, इसकी जानकारी नहीं हो सकी है। लेकिन पराग के इंस्टा स्टोरी ने सबका ध्यान खींचा है। 7 घंटे पहले उन्होंने अपनी एक मिरर सेल्फी पोस्ट की थी, जो कि जिम से थी। तस्वीर में वह अपने डोले फ्लॉन्ट कर रहे हैं। लेकिन कुछ घंटे बाद ही वह अपनी पत्नी को लेकर अस्पताल के बाहर नजर आए।
शेफाली जरीवाला की मौत के बाद का हाल
शेफाली जरीवाला के घर पर पुलिस पहुंची है। फॉरेंसिक की भी टीम भी जांच पड़ताल कर रही है। इंटरनेट पर कुछ वीडियोज वायरल हैं, जिसमें एक्ट्रेस की मां बदहवास हालत में रोती-बिलखती दिखाई दे रही हैं। वह बेटी से आखिरी बार मिलने के लिए जा रही थीं। इस घटना ने हर किसी को तोड़ दिया है। कोई इस बात पर यकीन नहीं कर पा रहा है कि 28 जून की सुबह इतनी दर्दनाक होगी।

You may also like
शेफ़ाली जरीवाला का निधन, अभिनेत्री की मौत की वजह अब तक साफ़ नहीं
36 साल से पेट में पल रहा था 'अजूबा', डॉक्टरों ने चीरा लगाया तो जो निकला उसे देख उड़ गए उनके होश
'जब दोस्त ही दरिंदा बन जाए...', कोलकाता दुष्कर्म मामले पर TMC नेता कल्याण बनर्जी का बयान
शेफाली जरीवाला के घर पहुंची फॉरेंसिक टीम, मुंबई पुलिस ने शुरू की जांच
ग्रीन टी पीने के ये फायदे ज्यादातर लोग नहीं जानते होंगे, क्लिक करके जानें