Next Story
Newszop

झाड़ू से जुड़े वास्तु नियम: जानिए कौन सा दिन झाड़ू खरीदने के लिए शुभ, कब लगाने से होता है भारी नुकसान

Send Push
झाड़ू से जुड़े वास्तु नियम: जानिए कौन सा दिन झाड़ू खरीदने के लिए शुभ, कब लगाने से होता है भारी नुकसान

वास्तु शास्त्र में झाड़ू को धन-दौलत से जोड़ा गया है। माना जाता है कि झाड़ू की सही देखभाल और इसके प्रयोग से घर में सुख-समृद्धि आती है। इसके विपरीत, गलत दिन पर झाड़ू खरीदने या लगाने से आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है। आइए जानते हैं झाड़ू से जुड़े खास वास्तु नियम—

झाड़ू खरीदने का शुभ दिन:

वास्तु शास्त्र के अनुसार, झाड़ू खरीदने के लिए शुक्रवार का दिन सबसे अच्छा माना गया है। विशेष तौर पर किसी भी महीने के कृष्ण पक्ष के शुक्रवार को झाड़ू खरीदना बेहद शुभ होता है। इसके अलावा धनतेरस के दिन खरीदी गई झाड़ू घर में सुख-समृद्धि और आर्थिक लाभ लेकर आती है।

झाड़ू कब ना खरीदें:
  • सोमवार और शनिवार को कभी भी झाड़ू न खरीदें। ऐसा करने से घर में आर्थिक संकट, धन की कमी और कर्ज में वृद्धि हो सकती है।

  • इसके अलावा पंचक काल में भी झाड़ू खरीदना अशुभ होता है। पंचक में लकड़ी का सामान, फर्नीचर, घर की छत डलवाना और शुभ कार्य करना भी वर्जित माना गया है।

कब ना लगाएं झाड़ू:

वास्तु के मुताबिक, शाम या रात के समय झाड़ू लगाना बेहद अशुभ माना गया है। शाम या रात में झाड़ू लगाने से घर में दरिद्रता आती है। यहां तक कि अमीर व्यक्ति भी कंगाल हो सकता है। इसलिए घर की साफ-सफाई हमेशा सुबह या दोपहर तक ही पूरी कर लें।

इन नियमों का पालन करने से मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है और आर्थिक समृद्धि बनी रहती है।

The post first appeared on .

Loving Newspoint? Download the app now