नई दिल्ली। रूस और भारत की दोस्ती जगजाहिर है जो कई देशों को खटकती है। इस बीच रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की की खुलकर तारीफ करते हुए अमेरिका और अन्य देशों को एक संदेश दिया है। पुतिन ने कहा कि मोदी बहुत ही बुद्धिमान नेता हैं। उनके लिए भारत का हित सबसे ऊपर है, वो सबसे पहले देश के लिए सोचते हैं। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी कभी भी ऐसा फैसला नहीं करेंगे, जो भारत की संप्रभुता के खिलाफ हो। इसी के साथ पुतिन ने यह भी कहा कि भारत एक स्वाभिमानी देश है और वो किसी के दबाव में झुकने वाला नहीं है।
व्लादिमीर पुतिन ने दिसंबर में प्रस्तावित अपनी भारत यात्रा को लेकर प्रसन्नता व्यक्त की। इसी के साथ उन्होंने उन्होंने अपनी सरकार को निर्देश दिया कि भारत के साथ व्यापार असंतुलन को दूर करने के लिए ठोस कदम उठाए जाएं। रूस के दक्षिणी शहर सोची में आयोजित वल्दाई डिस्कशन क्लब में अपनी बात रखते हुए रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने कहा कि भारत रूस से बड़ी मात्रा में कच्चा तेल खरीद रहा है जिसकी वजह से उसे अमेरिकी टैरिफ का सामना करना पड़ रहा है। इसको देखते हुए रूस अब भारत से ज्यादा कृषि उत्पाद, दवाइयां और अन्य उत्पाद खरीदने की योजना बना रहा है इससे दोनों देशों के बीच व्यापार संतुलन बेहतर होगा।
इसके साथ ही पुतिन ने भारत पर टैरिफ लगाने के अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के फैसले की निंदा की। पुतिन बोले, रूस से कच्चा तेल खरीदने की वजह से भारत पर अमेरिका ने टैरिफ लगाया है जबकि वो खुद हमसे यूरेनियम खरीदता है। पुतिन ने कहा कि अमेरिका के टैरिफ दबाव के बावजूद भारत झुका नहीं और रूस से तेल खरीदना जारी रखा इससे स्वतंत्र और संप्रभु राष्ट्र की भारत की छवि और भी मजबूत हुई है।
The post Vladimir Putin Praised Narendra Modi : व्लादिमीर पुतिन ने की नरेंद्र मोदी की तारीफ, भारत को अमेरिकी टैरिफ घाटे से उबारने के लिए उठाएंगे कदम appeared first on News Room Post.
You may also like
(लीड) आदित्य साहू बने झारखंड प्रदेश भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष
फरीदाबाद : चाकू मारकर की पनीर विक्रेता की हत्या
ना कोई डिग्री ना कोई स्किल फिर` भी कंपनी हर युवक-युवती को देती थी 10 लाख रुपये! वजह जानकर पुलिस के भी उड़ गए होश
लखनऊ : कांग्रेस ने राहुल को राम के रूप में दर्शाया, 'रावण' रूपी 10 मुद्दों पर किया प्रहार
लखनी देवी मंदिर: जिनके दर्शन मात्र से दूर हो जाती हैं धन से जुड़ी समस्याएं