इंटरनेट डेस्क। यूपी से हरदोई में एक बड़ा ही खतरनाक और सनसनीखेज मामला सामने आया है। इस घटना के बारे में जैसे ही लोगों ने सुना तो उनके होश उड़ गए। जी हां यहां होटल में महिला को बंधक बनाकर ढाई घंटे तक उसके साथ दुष्कर्म करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। महिला की हालत बिगड़ने पर आरोपित ठेकेदार उसे सेमरा चौराहे पर छोड़कर फरार हो गया। इसके बाद पीड़िता ने कोतवाली पहुंच ठेकेदार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
क्या हैं पूरा मामला
मीडिया रिपोटर्स की माने तो बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की महिला ने शहर कोतवाली में दो दिन पहले तहरीर देते हुए शिकायत की थी। महिला ने बताया कि उसका पति राजमिस्त्री है। वह अरवल थाना क्षेत्र के दहेलिया गांव निवासी ठेकेदार मुन्ना के यहां काम करता है। मुन्ना वर्तमान में जरौली शेरपुर में रहता है। 12 जून को घर में बच्चों से हुए विवाद की जानकारी देने महिला मुन्ना के घर पहुंची। मुन्ना ने उसे हरदोई ले जाकर कार्यवाही कराने का झांसा दिया।
पहुंच गई ठेकेदार के साथ
महिला ठेकेदार की बाइक पर बैठकर हरदोई आई। दोपहर करीब 12 बजे सदर तहसील के पास स्थित एक होटल में उसे ले गया। होटल में ढाई घंटे तक जबरन बंधक बनाए रखा। इस बीच उसके साथ दुष्कर्म किया। हालत बिगड़ने पर बाइक पर बैठाकर सेमरा चौराहे के पास उसे छोड़कर फरार हो गया। महिला ने घटना की जानकारी अपने पति को दी। इसके बाद शहर कोतवाली में मामला दर्ज करवाया गया।
pc -hindustan
You may also like
अरबपतियों के घर' होती है ये 7 मूर्तियां… वास्तु के हिसाब से काफ़ी शुभ माना जाता हैं
झंडे से लेकर मंदिर की मूर्ती तक जानिए जगन्नाथ मंदिर के 5 रहस्य, जिन्हें आज तक विज्ञान भी नहीं सुलझा सका
जानिए इस अनोखे बच्चे के बारे में, जो दूध पीने की उम्र में पिता है 40 सिगरेट
राजस्थान में समय से पहले पहुंचा मानसून, पूर्वी जिलों में झमाझम बारिश से राहत और उम्मीदों की बौछार
अधिकारियों पर भी नहीं रह रही रहगुज़र महफूज: कर्नल आनंद प्रकाश सुमन के साथ सफर के दौरान हुई