Next Story
Newszop

Shefali Jariwala Death: 'कांटा लगा गर्ल' शेफाली जरीवाला का 42 साल की उम्र में हार्ट अटैक से निधन, बॉलीवुड में....

Send Push

इंटरनेट डेस्क। बॉलीवुड इंडस्ट्री के लिए एक बड़ी दुखभरी खबर सामने आई है। जी हां कांटा लगा गर्ल, मॉडल और अभिनेत्री शेफाली जरीवाला का निधन हो गया है। कई मीडिया रिपोर्ट्स में उनके निधन के बारे में दावा किया गया है। बताया जा रहा हैं की उनके कार्डियक अरेस्ट हुआ है। विरल भयानी की इंस्टाग्राम पोस्ट में भी शेफाली के निधन की जानकारी साझा की है।

image

पहले हुआ था सीने में दर्द
मीडिया रिपेाटर्स की माने तो शेफाली मुंबई के अंधेरी लोखंडवाला इलाके में रहती थीं। अचानक रात 11 बजे के आस-पास उन्होंने सीने में दर्द हुआ था। उनके पति पराग त्यागी उन्हें नजदीक के अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने इलाज शुरू करने से पहले ही उन्हें मृत घोषित कर दिया। शेफाली के मेकअप आर्टिस्ट ने भी उनके निधन की पुष्टि की है। रोते हुए उसने बस इतना बताया कि उनका निधन हार्ट अटैक से हुआ। परिवार ने अब तक इस पर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है।

image

कर चुकी हैं कई बड़े अभिनेताओं के साथ काम
कांटा लगा गर्ल के नाम से मशहूर रहीं शेफाली ने फिल्म मुझसे शादी करोंगी में अक्षय कुमार और सलमान खान के साथ काम किया था। शेफाली ने चर्चित रियलिटी शो बिग बॉस 13 में भी हिस्सा लिया। इसके अलावा उन्होंने नच बलिए समेत कई रियलिटी शोज में हिस्सा लिया था। वे अपने डांस को लेकर भी फैंस के बीच काफी लोकप्रिय रहीं हैं।

pc- tv9, bhaskar,koimoi.com

Loving Newspoint? Download the app now