Next Story
Newszop

sa vs zim: सीन विलियम्स ने कर दिया ये बड़ा कारनामा, दर्ज हुई उनके नाम ये खास उपलब्धि

Send Push

इंटरनेट डेस्क। जिम्बाब्वे और दक्षिण अफ्रीका के बीच पहला टेस्ट मैच खेला जा रहा है। मुकाबले के दूसरे दिन रविवार को ऑलराउंडर सीन विलियम्स ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियन के खिलाफ रिकॉर्ड शतक ठोका। उन्होंने 122 गेंदो में सेंचुरी कंप्लीट की। यह विलियम्स के टेस्ट करियर का छठा शतक है।

वह जिम्बाब्वे के लिए संयुक्त रूप से दूसरे सबसे ज्यादा टेस्ट शतक लगाने वाले प्लेयर बन गए हैं। उन्होंने ब्रेंडन टेलर और ग्रांट फ्लावर की बराबरी कर ली है। जिन्होंने छह-छह सेंचुरी लगाई थी।

जिम्बाब्वे के लिए सर्वाधिक टेस्ट सेंचुरी जड़ने का रिकॉर्ड एंडी फ्लावर के नाम दर्ज है। उन्होंने अपने करियर में 63 टेस्ट मैचों में 12 शतक बनाए। विलियम्स दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट शतक लगाने वाले जिम्बाब्वे के दूसरे खिलाड़ी बन गए हैं।

pc- espncricinfo.com

Loving Newspoint? Download the app now