खेल डेस्क। आईपीएल टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के तेज गेंदबाज यश दयाल एक बड़ी परेशानी में घिर गए हैं। उनके खिलाफ एक महिला के साथ शादी का झूठा वादा कर भावनात्मक, मानसिक, शारीरिक और आर्थिक शोषण का आरोप लगा है।
27 वर्षीय इस क्रिकेटर के खिलाफ गाजियाबाद की एक महिला ने तहत एफआईआर दर्ज की गई है। ये मामला भारतीय न्याय संहिता की धारा 69 के तहत दर्ज हुआ है। आरोप साबित होने पर यश दयाल का क्रिकेट खत्म हो सकता है। खबरों के अनुसार, इस मामले में अपराध सिद्ध होने पर यश दयाल को अधिकतम 10 साल की सजा और जुर्माने का सामना करना पड़ सकता है। पीडि़ता की ओर से दर्ज शिकायत के अनुसार, यश दयाल और उसके बीच पांच साल रिश्ता रहा।
यश ने कथित तौर पर शादी का वादा किया। महिला ने अपनी शिकायत में बताया कि दश दयाल ने उसे अपनी भावी पत्नी के रूप में अपने परिवार से मिलवाया। महिला ने यश पर अन्य महिलाओं के साथ भी संबंधों में होने का दावा किया है। खबरों के अनुसार, पीडि़ता ने सबूत के तौर पर चैट, स्क्रीनशॉट, वीडियो कॉल रिकॉर्डिंग और तस्वीरें पुलिस को दी हैं।
PC: espncricinfo
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें
You may also like
ओटीटी पर छाई ये 5 फ़िल्में: जानें कौन सी हैं दर्शकों की पसंदीदा!
अनूपपुर: बकान जलाशय केनाल टूटा, किसान बोले आज तक नही मिल पाया सिंचाई के लिए पानी
रिटायरमेंट के बाद वेद-उपनिषद और प्राकृतिक खेती के प्रति समर्पित करूंगा अपना जीवन : अमित शाह
पटना : राहुल गांधी और तेजस्वी यादव के बिहार बंद को बीजेपी प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन ने बताया फ्लॉप
लॉर्ड्स टेस्ट दो दिन पहले ही इंग्लैंड की प्लेइंग 11 आई सामने, 4 साल बाद लौटा ये खतरनाक बॉलर