खेल डेस्क। भारत के ग्रैंडमास्टर आर प्रज्ञानंद ने दुनिया के नंबर एक मैग्नस कार्लसन को शिकस्त देकर सभी को चौंका दिया है। 19 वर्षीय प्रज्ञानंद ने अब लास वेगास में फ्रीस्टाइल शतरंज ग्रैंड स्लैम टूर में मैग्नस कार्लसन को शिकस्त दी। उन्होंने पांच बार के विश्व चैंपियन को केवल 39 चालों में ही शिकस्त दे दी।
नॉर्वे के ग्रैंडमास्टर कार्लसन को हाल ही में भारत के मौजूदा विश्व चैंपियन डी गुकेश से लगातार शिकस्त झेलनी पड़ी थी। अब उन्हें आर प्रज्ञानंद ने हराया है। दुनिया के नंबर 1 मैग्नस कार्लसन को 19 साल के प्रज्ञानंद ने प्रतियोगिता के ग्रुप स्टेज के चौथे राउंड में शिकस्त दी। आठ खिलाडिय़ों वाले ग्रुप व्हाइट में प्रज्ञानंद अब 4.5 अंकों के साथ संयुक्त बढ़त पर हैं।
प्रज्ञानंद ने टूर्नामेंट इससे पहले असाउबायेवा और कीमर को हराया था। प्रज्ञानंद को टूर्नामेंट की शुरुआत नोदिरबेक अब्दुसत्तोरोव के खिलाफ काले मोहरों से ड्रॉ खेलना पड़ा था।
PC:etvbharat
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें
You may also like
प्रधानमंत्री मोदी का बिहार दौरा 'खाली पोटली' के अलावा कुछ नहीं: मनोज झा
गंगा के लिए काम करुंगी : उमा भारती
मार्कशीट के बहाने प्रेमी संग भागी बीवी, पति ने पकड़ा तो हाइवे पर हुआ हाई वोल्टेज ड्रामा˚
T20I Tri-Series: न्यूजीलैंड ने 13.5 ओवर में जिम्बाब्वे को रौंदा, ये 2 खिलाड़ी बने जीत के हीरो
आम आदमी की थाली और प्रधानमंत्री की थाली में कितना फर्क? जानिए नरेंद्र मोदी के रोज के खाने का पूरा खर्चा और डाइट प्लान˚