इंटरनेट डेस्क। राजस्थान कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने किशनगढ़ में नकली डीएपी खाद की फैक्ट्री पकडऩे जाने पर प्रदेश की भजनलाल सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने नकली खाद के भंडाफोड़ को भाजपा सरकार में प्रचंड भ्रष्टाचार की निशानी करार दिया है।
पूर्व शिक्षा मंत्री डोटासरा ने इस संबंध में सोशल मीडिया के माध्यम से बड़ी बात कही है। उन्होंने एक्स के माध्यम से कहा कि सोचिए जब केंद्रीय कृषि राज्यमंत्री के संसदीय क्षेत्र किशनगढ़ में ही नकली डीएपी खाद का धंधा जोरों पर हो और किसानों के साथ विश्वासघात किया जा रहा हो, तो बाकी देश में क्या हाल होगा?
कृषि राज्यमंत्री घर में मार्बल पाउडर और मिट्टी पर रंग चढ़ाकर नकली डीएपी बनाने की फैक्ट्रियां चल रही हैं, लेकिन हैरानी की बात है कि सरकार से लेकर अधिकारी तक किसी को भनक नहीं है। या फिर भाजपा नेता जमीर बेचकर जहर की सौदेबाजी कर रहे थे? अगर नहीं तो अधिकारियों ने कार्रवाई क्यों नहीं की.. किसका दबाव था?
नकली खाद का यह भंडाफोड़ भाजपा सरकार में प्रचंड भ्रष्टाचार की निशानी है। डबल इंजन की सरकार में डबल भ्रष्टाचार और धोखा है। जुमलेबाजों की सरकार में अन्नदाता जमीन में जहर बोने को मजबूर है। शर्मनाक! सरकार को जांच करवाकर दोषियों और कमीशनखोरों पर सख्त से सख्त कार्रवाई करनी चाहिए।
PC:hindi.oneindia
अपडेट खबरों के लिए हमाराफोलो करें
You may also like
कृषि को उन्नत बनाने के लिए वैज्ञानिक-किसान संवाद जरूरी : शिवराज सिंह चौहान
सुनीता बेबी के 'जोबन का भरोटा' पर डांस ने मचाया धमाल, फैंस हुए दीवाने!
चूहों से हमेशा के लिए निजात पाने का आसान घरेलू उपाय एक बार जरूर आजमाएं
झारखंड बोर्ड 12वीं का रिजल्ट घोषित! तुरंत यहाँ से करें चेक और पाएं अपना परिणाम
Operation Sindoor : क्या पाकिस्तान ने गिराए भारत के 6 फाइटर जेट, सवाल का CDS अनिल चौहान ने दिया जवाब